फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   daughter and daughter in law goes to funral her grandmother

बहु-बेटियों ने दिया 87 साल की दादी मां की अर्थी को कांधा

Fri, 31 Jul 2015 09:41 AM IST
Updated Fri, 31 Jul 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन
daughter and daughter in law goes to funral her grandmother

पांच बेटों व बीस से ज्यादा पोतों व पड़पोते-पड़पोतियों वाली सरबती देवी को उसकी बहुओं एवं बेटियों ने कंधा दिया। इसके बाद फिर दोहतियां व पोतियां। अंत में बेटों व पोतों ने उनकी अर्थी को संभाला व अपने परिवार की सबसे बड़ी मेंबर का अंतिम संस्कार करवाया। सरबती देवी ने डेरे की एक सामाजिक मुहिम से प्रभावित होकर अपने जीवन काल में यह इच्छा जाहिर की थी कि उनकी मौत के बाद उन्हें बहु बेटियों के कांधों पर शमशान भूमि तक ले जाया जाए।

विज्ञापन


हाउसिंग बोर्ड कालोनी से जब सरबती देवी की अर्थी को लेकर जब उनकी बहुएं लेकर चलीं तो शहर के बहुत सारे लोग इसे देखने के लिए बाहर आ गए। 87 साल की सरबती देवी जाते-जाते अपनी आंखें भी दान करके गई हैं।
विज्ञापन

दुनिया को रोशन करेंगी सरबती देवी की आंखें

daughter and daughter in law goes to funral her grandmother

वे कई साल पहले अपनी आंखें दान कर चुकी थीं। जिसके तहत उनकी मौत की सूचना के बाद डेरा सच्चा सौदा सिरसा के नेत्र बैंक की टीम पहुंची और उनकी आंखों को सुरक्षित रख लिया। उसके बाद सरबती देवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सरबती के पांच बेटे हैं। जिनका भरा पूरा परिवार है। इसके बावजूद भी महिलाओं ने उनकी अर्थी को कंधा देकर अनूठा उदाहरण पेश किव्या है।

सरबती देवी के पोते अखिल गुप्ता ने कहा कि उनकी दादी की अंतिम इच्छा के चलते उन सब ने इसमें सहयोग किया। उनकी दादी की इच्छा के अनुसार उनकी बहुओं ने कांधा दिया है। सारे परिवार को यही खुशी है कि अब दादी अम्मा किसी और की आंखों से इस संसार को देखा करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed