Haryana Panchayat Election: हरियाणा पंचायत चुनाव का एलान, पहले चरण में 10 जिलों में डाले जाएंगे वोट
Haryana Panchayat Chunav 2022 Dates: पहले चरण में 10 जिलों में चुनाव होंगे। इसमें 35 हजार ईवीएम इस्तेमाल होंगी। चुनाव में हर बूथ पर दो-दो पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगेगी। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर दो-दो अतिरिक्त पुलिस कर्मी रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में ग्रामीण संसद के चुनाव का बिगुल बज गया है। 21 माह देरी से यह चुनाव होने जा रहे हैं। पहले चरण में 10 जिलों भिवानी, फतेहाबाद, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, यमुनानगर और पानीपत में पंचायती राज चुनाव होंगे। जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्य के 30 अक्तूबर और सरपंच-पंच पद के लिए दो नवंबर को मतदान होगा। सरपंच-पंच के नतीजे मतदान के दिन ही आ जाएंगे, जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति का चुनाव परिणाम दोनों चरण पूरा होने पर एक साथ घोषित होगा।
राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने शुक्रवार को पंचकूला में चुनाव कार्यक्रम जारी किया। इस घोषणा के साथ ही 10 जिलों के ग्रामीण क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। शहरी क्षेत्रों में आचार संहिता प्रभावी नहीं रहेगी। आदमपुर उपचुनाव से पहले पंचायत चुनावों का एक चरण पूरा हो जाएगा। दूसरे चरण में 12 जिलों में चुनाव होंगे, उनकी घोषणा पहले चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगी। सिंबल पर मैदान में उतरने वाले दलों के लिए यह चुनाव साख का सवाल है।
चुनाव कार्यक्रम
- 8 अक्तूबर: जिला उपायुक्त चुनाव की अधिसूचना जारी करेंगे
- 14 से 19 अक्तूबर: सुबह 10 से दोहपर बाद तीन बजे तक नामांकन
- 20 अक्तूबर: नामांकन की छंटनी
- 21 अक्तूबर: नाम वापसी
- 21 अक्तूबर: तीन बजे के बाद सिबंल आवंटित होंगे
मतदान का समय: सुबह सात से शाम छह बजे तक
अगर किसी जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोबारा मतदान (रि-पोल) होता है तो वह 2 नवंबर को करवाया जाएगा।
अगर किसी सरपंच व पंच पद के लिए दोबारा मतदान (रि-पोल) होता है तो वह 4 नवंबर को होगा।
पहले चरण में 33130 सीटों के लिए मतदान
पहले चरण में 2866 सरपंच, 28652 पंच, 1419 पंचायत समिति और 193 जिला परिषद के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सीट की संख्या कुल 33130 बनती हैं। पहले चरण में 6649 बूथ पर 5496640 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 2937510 पुरुष, 2559055 महिलाएं और 75 ट्रांसजेंडर हैं।
जिला वार जिला परिषद की आरक्षित सीटें
| जिला | महिलाएं-सामान्य वर्ग | एससी-एससी महिला | बीसी-ए |
| भिवानी | 22 | 05 | 02 |
| फतेहाबाद | 18 | 06 | 01 |
| झज्जर | 18 | 03 | 01 |
| जींद | 25 | 06 | 02 |
| कैथल | 21 | 05 | 02 |
| महेंद्रगढ़ | 19 | 03 | 01 |
| नूंह | 25 | 02 | 02 |
| पंचकूला | 10 | 02 | 01 |
| पानीपत | 17 | 03 | 02 |
| यमुनानगर | 18 | 06 | 02 |
सभी चुनें, सही चुनें: धनपत सिंह
राज्य चुनाव आयुक्त चुनाव धनपत सिंह ने मतदाताओं से पंचायती राज चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ईमानदार एवं साफ-सुथरी छवि के उम्मीदवारों को जिताएं। जाति, धर्म आदि से ऊपर ऊठकर मतदान करें।