फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   date of admission in pg course in pu extended till july 17

Chandigarh News: पीयू में पीजी कोर्स में दाखिले की तारीख 17 जुलाई तक बढ़ी

Tue, 11 Jul 2023 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
date of admission in pg course in pu extended till july 17
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा कोर्स में आवेदन करने का सोमवार को आखिरी दिन था। लेकिन तेज बारिश की वजह से खराब मौसम के चलते डीयूआई की ओर से सोमवार को नोटिस जारी कि गया है कि पीजी कोर्स में दाखिला आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई तक बढ़ाई जा रही है। इससे विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी और सभी को मौका मिल सकेगा। डीयूआई की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक उम्मीदवारों को दाखिला फीस भी 17 जुलाई तक जमा करवाने का मौका मिलेगा। दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन पीयू की वेबसाइट https://onlineadmissions.puchd.ac.in पर जाकर करना होगा। वहीं, उम्मीदवार एक साथ आठ कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग फीस जमा करवानी होगी। पीजी, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के संबंधी कोई भी परेशानी आने पर उम्मीदवार admnsupport@pu.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, दाखिला संबंधी सभी अपडेट और शेड्यूल पीयू की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, इसे नियमित चेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed