फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Competition among those seeking Congress ticket: More than 2500 applications for 90 assembly seats

कांग्रेस का टिकट चाहने वालों की होड़: 90 विधानसभा सीटों के लिए 2500 से ज्यादा आवेदन; कई दिग्गज रेस में नहीं

Sun, 11 Aug 2024 09:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 11 Aug 2024 09:06 AM IST
सार

वर्तमान में कांग्रेस के 29 विधायक हैं। हुड्डा को छोड़कर 28 विधायकों ने दोबारा टिकट हासिल करने के लिए अपने आवेदन पत्र जमा कराए हैं। वहीं प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से 17 अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों पर सबसे अधिक दावेदारी जताई जा रही है।

विज्ञापन
Competition among those seeking Congress ticket: More than 2500 applications for 90 assembly seats
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का टिकट चाहने वालों के लिए अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो गई। 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2500 से ज्यादा नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है। कई दिग्गजों ने आवेदन नहीं किया है, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला, राज बब्बर, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, सांसद दीपेंद्र हुड्डा व कुमारी सैलजा शामिल हैं।

विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के बेटे मनीष बंसल सहित अन्य ने आवेदन करके अपनी दावेदारी पेश की है। इसमें कई दावेदार ऐसे हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में टिकट के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था। ज्यादातर सीटों पर उम्मीदवारी पेश करने वाले नेताओं ने अपने साथ पत्नियों का आवेदन भी कराया है। ताकि आखिरी समय में किसी सीट को महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाता है तो वे अपनी पत्नियों के नाम पर टिकट मांग सकें।
विज्ञापन


29 में 28 विधायकों ने किया आवेदन, आरक्षित सीटों पर सबसे ज्यादा आवेदन
वर्तमान में कांग्रेस के 29 विधायक हैं। हुड्डा को छोड़कर 28 विधायकों ने दोबारा टिकट हासिल करने के लिए अपने आवेदन पत्र जमा कराए हैं। वहीं प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से 17 अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों पर सबसे अधिक दावेदारी जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होगी आगे की प्रक्रिया
आवेदनों की सूची दिल्ली भेजी जाएगी। वहां पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत अन्य दिग्गज नेताओं के बीच टिकट बंटवारे को लेकर मंथन होगा। वहीं, हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया टिकट मांगने वाले नेताओं से वन-टू-वन बातचीत भी करेंगे। कांग्रेस के मापदंड़ों पर खरा उतरने वाले आवेदकों को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed