Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Data of every Himcare patient who came to PGI was sold for Rs 2000

हिमकेयर योजना में फर्जीवाड़ा: दो हजार रुपये प्रति मरीज के हिसाब से बेचा जा रहा था डेटा... PGI कर्मी की मिलीभगत

Tue, 18 Mar 2025 01:30 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 18 Mar 2025 01:30 AM IST
सार

आरोपी पीजीआई में आयुष्मान और हिमकेयर के तहत इलाज करवाने आने वाले मरीजों का डेटा चोरी कर बलराम को देता था। एक मरीज का डेटा देने पर बलराम उसे दो हजार रुपये देता था। हिमकेयर में अब तक छह से सात मरीजों का डेटा चोरी होने की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन
Data of every Himcare patient who came to PGI was sold for Rs 2000
हिमकेयर कार्ड(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ पीजीआई में आयुष्मान भारत के नाम पर करोड़ों रुपये के घोटाले के बाद अब हिमाचल की हिमकेयर योजना में भी लाखों रुपये के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


हिमकेयर योजना के तहत इलाज कराने आने वाले मरीजों का डेटा दो हजार रुपये प्रति मरीज के हिसाब से बेचा जाता था। यह खुलासा क्राइम ब्रांच के सामने पीजीआई के कर्मचारी कपिल ने किया है। वह पीजीआई के नेहरू अस्पताल में डेटा ऑपरेटर है। 
विज्ञापन


पीजीआई के डॉक्टरों की मुहरें और आयुष्मान भारत के फर्जी बिल व इंडेंट बिल के साथ पकड़े गए कांगड़ा के रमन से पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने पहले बलराम और अब कपिल को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मुहर लगा तैयार कर लेता था फर्जी कॉपी

अमर उजाला ने 9 मार्च को आयुष्मान भारत के नाम पर पीजीआई में करोड़ों का घोटाला, लाखों की दवा बरामद शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया था कि आरोपी बलराम आयुष्मान के तहत पीजीआई में इलाज करवाने आने वाले मरीजों का डेटा चोरी करता था। आरोपी डेटा के हिसाब से मरीजों का नाम लिखकर आयुष्मान विभाग की मुहर लगाकर सेम कॉपी फर्जी तैयार कर लेता था। इसके बाद उस कार्ड पर लाखों की दवाइयां लेकर बाजार में बेच देता था।

ऐसे हुआ था मामले का खुलासा

फरवरी में कांगड़ा निवासी आरोपी रमन अमृत फार्मेसी में पीजीआई के नाम पर आयुष्मान भारत के बिल पर दवा का नाम लिखकर फर्जी नर्सिंग मुहर लगाकर 60 हजार रुपये की दवाएं लेने गया। उसे दवा मिल गई, बिल भी पास हो गया, लेकिन बिल पर किसी और डिपार्टमेंट के डॉक्टर की मुहर लगी थी। पीजीआई के सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर पीजीआई चौकी के हवाले कर दिया। उसके कब्जे से आठ मुहरें, आयुष्मान भारत के फर्जी बिल और एक इंडेंट बुक बरामद हुई थी। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपी रमन को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद केस की जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed