फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   darw of purab apartments by GAMADA start, allotment from march

पूरब अपार्टमेंट्स का नंबरिंग ड्रॉ शुरू, मार्च में मिलेगा कब्जा

Wed, 06 Jan 2016 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 06 Jan 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
darw of purab apartments by GAMADA start, allotment from march

ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की ओर से मंगलवार को पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स का नंबरिंग ड्रॉ निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई।

विज्ञापन


ड्रॉ की प्रक्रिया सेक्टर-88 स्थित पूरब अपार्टमेंट्स के कम्युनिटी सेंटर में हुई। इस दौरान जहां गमाडा के सीनियर अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, ड्रॉ की सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई। पहले दिन टाइप वन व टाइप टू के फ्लैटों के ड्रॉ निकाले गए।
विज्ञापन


कम्युनिटी सेंटर में दो ड्रॉ बॉक्स लगाए गए थे। इसमें एक जगह अलॉटियों के नाम वाली पर्चियां थीं। जबकि दूसरी में फ्लैटों के नंबर थे। वहीं, ड्रॉ बॉक्स में पर्चियां डालने से पर्चियों की रेंडम चेकिंग करवाई गई। वहीं, अलॉटियों के नाम गमाडा ने नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वेबसाइट पर भी नाम अपलोड करने की बात की थी। लेकिन देर शाम तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। वहीं, गमाडा ने लोगों से वादा किया है कि मार्च के पहले हफ्ते में टाइप-एक और दो के फ्लैटों का पजेशन दिया जाएगा। जबकि 31 दिसंबर तक टाइम तीन के फ्लैटों का पजेशन दिया जाएगा।


जिक्रयोग है कि  गमाडा की ओर से सेक्टर-88 में  पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स स्थापित किया गया है। यह प्रोजेक्ट करीब 37 एकड़ में बसाया गया है।

गमाडा का यह पहला प्रोजेक्ट है जो 15 मंजिला है। फ्लैट पूरी तरह भूकंपरोधी तकनीक पर बनाए गए हैं। वहीं, लोगों के भविष्य को ध्यान में रखखकर इनमें वास्तु का भी पूरा ख्याल रखा गया है। वहीं, घरेलू गैस की सप्लाई पाइप लाइन से होगी। इसके अलावा 24 घंटे का पावर बैकअप समेत कई अन्य सुविधाएं लोगों को मिलेंगी।

अलॉटी बोले, अब ब्याज भी दो

दूसरी तरफ अलॉटियों ने गमाडा से मांग रखी है  कि प्रोजेक्ट में जो देरी हुई है। उसके लिए अलॉटियों को बनता ब्याज दिया जाए। इसके अलावा अन्य जो प्रोजेक्ट में खामियां हैं, उन्हें दूर किया जाए। पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एसके लूना ने बताया कि गमाडा अधिकारियों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी सारी मांगें पूरी की जाएंगी।

आज इन श्रेणियों में निकलेगा ड्रॉ
टाइप---------------अलॉटी---------------ड्रॉ का समय
थ्री बीएचके---------501-----------------छह जनवरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed