फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Daniel arrived in the next round, Cyril

अगले दौर में पहुंचे डेनियल, सिरिल

Wed, 04 Dec 2013 02:22 AM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Wed, 04 Dec 2013 02:22 AM IST
विज्ञापन
Daniel arrived in the next round, Cyril
जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में डेनियल फरीद, सिरिल वर्मा और कनिष्क ने आसानी के साथ अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में स्थान बना ली। पंजाब यूनिवर्सिटी में चल रहे लड़कों के अंडर-17 आयु वर्ग में प्री क्वार्टर फाइनल में डेनियल फरीद ने आरुष को 21-9, 21-11 से शिकस्त दी। सिरिल वर्मा ने चंद्र कुमार को आसानी से हराया। तालर ला ने साहिल और कनिष्क ने अमन कुमार को शिकस्त दी। आयु वर्ग के अन्य मुकाबलों में चिराग ने शुभम, अंसल ने कौस्तुभ, संकीर्थ ने राहुल को पराजित कर दिया।
विज्ञापन


लड़कियों के अंडर-17 आयु वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में करिश्मा ने राही, वैशाली ने मालविका, अस्मिता ने श्रीयांशी को शिकस्त दी। शिखा ने रिया, महिमा ने कुहू, कनिका ने अनुरा, रुत्विका ने रूबी सिंह को शिकस्त दी। अंडर-17 के डबल्स में अर्जुन और चिराग ने अरिंतप दासगुप्ता और मायुख घोष की जोड़ी को शिकस्त दी। कार्तिक और हार्दिक ने कौस्तुभ और आरुष, कपिल और चंद्रभूषण ने चंद्र कुमार और आकाश कुमार को हराया। संजय श्रीवास्तव और श्रीबालाजी ने फेबिन दिलीप और धानुष की जोड़ी को शिकस्त  दी। रोहन कपूर और सौरभ शर्मा ने अमरीश कुमार और उदय राजन की जोड़ी को हराया। कृष्ण प्रसाद और सात्विक साई राज ने गोपालकृष्ण और रिबिया जोकोम को जोड़ी को हराया।
विज्ञापन


संदीप और हिमांशु की जोड़ी ने कर्ण और अथर्व को हराया। लड़कियों के क्वार्टर फाइनल में मालविका और आशना राय की जोड़ी ने प्रांजल प्रभु और अनुआरा की जोड़ी को शिकस्त दी। महिमा और शिखा की जोड़ी ने कैलाश और मुस्कान की जोड़ी को शिकस्त दी।  लड़कों के  अंडर-19 आयु वर्ग में हर्षिल दानी ने हर्षित अग्रवाल को  शिकस्त दी। कौशल धरमामेर ने कार्तिक जिंदल को शिकस्त दी। अरुण ने चिराग को हराया। तालर ने अंसल यादव को हराया। श्याम प्रसाद ने स्लोक को शिकस्त दी। आर्शलन ने रुपिंदर सिंह को शिकस्त दी। राहुल ने श्रेयांस को हराया। आदित्य ने डेनियल फरीद को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed