फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Danger to Public Life from Police

संरक्षक ही बन गए हैं भक्षक, अब तो जागो!

Mon, 28 Jul 2014 11:12 AM IST
सुशील राज/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील राज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Jul 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
Danger to Public Life from Police

पुलिस में भर्ती होकर लोगों की सुरक्षा की कसम लेने वाले जवान सरकारी हथियारों से ही आम जनता की जान लेने पर उतारू हैं। सरकारी पिस्टल के दम पर नाबालिग से दुराचार और एसएसपी की कोठी के बाहर पिस्टल से गोलियां चलाकर चंडीगढ़ पुलिस के कर्मी पहले भी कई वारदात कर चुके हैं।

विज्ञापन


यहीं नहीं दूसरे राज्यों में जाकर सरकारी हथियार से हत्या की वारदात को भी अंजाम दे चुके हैं। पुलिस कर्मचारियों द्वारा आए रोज वारदात को अंजाम देने से शहर के लोग भी खतरा महसूस कर रहे हैं। आम जनता का कहना है कि पुलिस कर्मियों को हथियार जनता की सुरक्षा के लिए दिए जाते हैं न कि उनके लिए ही खतरा बनने के लिए।
विज्ञापन

ये वारदातें हुईं पुलिस वालों को हाथों

Danger to Public Life from Police
एसएसपी नौनिहाल की कोठी पर फायरिंग
13 मार्च 2012 की रात : पीसीआर वैन में तैनात कांस्टेबल जगबीर सिंह और बलीर ने सेक्टर-16 स्थित एसएसपी नौनिहाल की कोठी पर जमकर हंगामा किया था। इंस्पेक्टर सतपाल समझाने पहुंचे तो कांस्टेबल जगबीर ने उन पर ही दो फायर किए। पुलिस ने दोनों कांस्टेबल पर मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार करने के बाद बर्खास्त कर दिया था।

एसएलआर से तीन की हत्या  
5 अप्रैल 2013 : चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल बसंत ने सोनीपत के दिपालपुर में प्रेमिका के पति संदीप बुआ प्रकाशी और मां रोशन की सरकारी एसएलआर से गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में पुलिस ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया।
मई 2013: मोहाली स्थित माजरी ब्लाक  में विजिलेंस में तैनात इंस्पेक्टर दलीप रत्न ने हवाई फायरिंग की। मोहाली पुलिस ने इंस्पेक्टर पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था।

पढ़िए कुछ अन्य वारदातें

Danger to Public Life from Police

इंस्पेक्टर की चाकू से गोदकर हत्या
07 जून 2013: कांस्टेबल बसंत ने सेक्टर-17 जिला अदालत के सामने ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुच्चा सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या में उसकी प्रेमिका सरिता ने भी साथ दिया था।

पिस्टल के दम पर नाबालिग से दुराचार  
19 दिसम्बर 2013: खुड्डा लहौरा निवासी नाबालिग लड़की से पुलिस कर्मचारियों ने पिस्टल के दम पर दुराचार किया। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पीसीआर में तैनात कांस्टेबल अक्षय, सुनील, जगतार, अनिल और हिम्मत पर मामला दर्ज किया।

पत्नी को गोली मारकर हत्या
25 जुलाई 2014: हाईकोर्ट जज की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल आनंद कुमार ने सर्विस रिवाल्वर से सेक्टर-16 जनरल अस्पताल में पत्नी डिंपल की गोली मारकर हत्या की। घटना में एक महिला और खुद कांस्टेबल भी हुआ घायल। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed