फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   danger to life of witness mahendra against aasaram bapu son narayan sai

नारायण साईं के खिलाफ गवाह महेंद्र बोला, 'मेरी जान को खतरा'

Wed, 08 Jul 2015 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Jul 2015 10:26 AM IST
विज्ञापन
danger to life of witness mahendra against aasaram bapu son narayan sai

नारायण साईं के खिलाफ चल रहे मामले में प्रमुख गवाह पानीपत के महेंद्र चावला ने कहा है कि उसकी जान को खतरा है और कभी मारा जा सकता है। चावला ने उसे दी गई पुलिस सुरक्षा को नाकाफी बताया है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उसने कहा कि वह नारायण साईं के अलावा आसाराम के सभी मामलों गवाह है और उसकी गवाही से आसाराम का पूरा परिवार जेल में जा सकता है। ऐसे में उसे अद्धसैनिक बल के जवानों की सुरक्षा मुहैया करवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन


चावला ने कहा कि छह मुख्य गवाहों में से दो की हत्या हो चुकी है और उस पर भी पानीपत में 13 मई को अज्ञात लोगों ने गोली चलाई थी। उस समय उसे दिया  गया एक गनमैन भी मौके पर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने खुद पर हुए हमले की सीबीआई जांच की मांग की और ऐसा नहीं होने पर कोर्ट में जाने को कहा। इस मामले में  हरियाणा पुलिस ने किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है।

महेंद्र चावला कौन है?

danger to life of witness mahendra against aasaram bapu son narayan sai

महेंद्र चावला वर्ष 1998 से 2005 तक नारायण साईं के पीए रहे थे। उन्होंने खुद पुलिस से संपर्क कर जोधपुर पुलिस को नारायण साईं के बारे में बताया था और सूरत व अहमदाबाद हाईकोर्ट में बयान दर्ज कराए थे।

अभी तक इन गवाहों पर हो चुका है हमला
-14 फरवरी 2015 को जोधपुर में सुनवाई के बाद कोर्ट के बाहर पुलिस की मौजूदगी में अहम गवाह राहुल सचान पर आसाराम के कथित समर्थक ने चाकू से हमला किया।
-12 जनवरी 2015 को आसाराम के पूर्व सहायक अखिल गुप्ता की यूपी के मुजफ्फरनगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed