{"_id":"5f43dd008ebc3e3d1312537d","slug":"danger-is-not-over-sukhna-lake-is-just-40-feet-away-from-the-danger-mark-chandigarh-news-pkl385648119","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरा अभी टला नहीं... सुखना लेक में पहाड़ों से आ रहा बारिश का पानी, रिकॉर्ड जलस्तर दर्ज हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरा अभी टला नहीं... सुखना लेक में पहाड़ों से आ रहा बारिश का पानी, रिकॉर्ड जलस्तर दर्ज हुआ
Tue, 25 Aug 2020 11:39 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
सुखना झील में बढ़ता जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखना लेक से अभी खतरा टला नहीं है। एक दिन की लगातार बारिश सुखना के जलस्तर को खतरे के निशान से पार कर सकता है। गेट खुलने के दूसरे दिन सोमवार को भी पहाड़ों से बारिश का पानी आना जारी रहा। खतरे के निशान 1163.00 फुट से सुखना का जलस्तर महज .40 फुट ही दूर रह गया है।
विभागीय अधिकारियों की मानें तो यदि एक दिन और लगातार बारिश हो जाती है तो फिर से फ्लड गेट खोलने की नौबत आ सकती है। बता दें कि आसपास के पहाड़ी इलाके में शनिवार देर रात हुई शुरू हुई झमाझम बारिश सुखना झील का जल स्तर खतरे के निशान 1163.00 फुट से ऊपर पहुंच गया।
इसके बाद इंजीनियरिंग विभाग के आला अधिकारियों की सहमति के बाद रविवार तड़के 3.10 बजे दो फ्लड गेट को नौ इंच तक खोल दिया गया था। इस कारण हजारों क्यूसेकपानी सुखना चौ में आ जाने से किशनगढ़, बापूधाम के पिंड के पार पुलों और बलटाना में बाढ़ जैसे हालात हो गए थे।
विज्ञापन
सोमवार को सुखना का जल स्तर 1162.60 फुट रिकार्ड किया गया। विभागीय अधिकारी बढ़ते जलस्तर को लेकर सतर्क हैं।