{"_id":"58a46c8d4f1c1b5833d865f2","slug":"dancer-kulwinder-husband-suspect-s-murder-muktsar-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डांसर कुलविंदर के पति के कत्ल की आशंका, सजा दिलाने के लिए संगठन एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांसर कुलविंदर के पति के कत्ल की आशंका, सजा दिलाने के लिए संगठन एकजुट
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
Updated Thu, 16 Feb 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
डांसर कुलविंदर के पति के कत्ल की आशंका
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डांसर कुलविंदर कौर के पति हरजिंदर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला गर्माने लगा है। मृतक के परिजन हरजिंदर की मौत मामले में कत्ल की आशंका जा रहे हैं। वहीं हरजिंदर के ससुराली इसे अचानक मौत बता रहे हैं। आरोपियों को सजा दिलाने की मांग पर कई संगठनों ने एकजुट होकर बुधवार को गुरु गोबिंद सिंह पार्क में बैठक की।
इस दौरान सीपीएम के नेता इंदरजीत सिंह, देहाती मजदूर सभा के जगजीत सिंह, हरजीत सिंह, कर्म सिंह मदरसा, पंजाब खेत मजदूर यूनियन तरसेम सिंह, काका सिंह, लाल झंडा ईंट भट्ठा मजदूर यूनियन के नत्थू राम, पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन के बलकार सिंह मलोट, परमजीत सिंह मौजूद रहे।
मजदूर नेताओं ने बताया कि कुछ दिन पहले ही कुलविंदर कौर को गोली मारने वाले आरोपियों की जमानत हुई थी। मृतक के माता-पिता का आरोप है कि ससुराल परिवार ने ही साजिश के तहत उनके बेटे का कत्ल करवाया है। हालांकि पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है, लेकिन हरजिंदर की मौत कुदरती नहीं है।

'20 फरवरी को एसपी मलोट को मिलेंगे'
डांसर कुलविंदर के पति के कत्ल की आशंका
- फोटो : File Photo
वहीं मजदूर नेताओं का कहना है कि यदि पुलिस ने इस बारे में कार्रवाई नहीं की तो वे 20 फरवरी को एसपी मलोट को मिलेंगे। इस दौरान उनसे केस की जानकारी हासिल की जाएगी। इंसाफ न मिलने की स्थिति में मजदूर जत्थेबंदियों को साथ लेकर संघर्ष शुरू किया जाएगा।
मृतक के पिता सुखदेव सिंह और माता सुखविंदर कौर के अनुसार उनका बेटा हरजिंदर अपनी पत्नी कुलविंदर कौर के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए संघर्ष कर रहा था। वहीं कुलविंर के माता-पिता आरोपियों के साथ राजीनामा करने पर तुले हुए थे। हरजिंदर सिंह इसके हक में नहीं था। इस वजह से उसका अकसर घर में झगड़ा होता रहता था।