{"_id":"5d121c198db5aa1a8394118b13718da2","slug":"dance-pe-chance-show-in-panchkula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘डांस पे चांस’ मारना है तो जल्दी करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘डांस पे चांस’ मारना है तो जल्दी करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 13 Jun 2015 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रीम डांस अकादमी की ओर से 28 जुलाई को छठी मेगा नॉर्थ इंडिया डांस प्रतियोगिता ‘डांस पे चांस’ का आयोजन पिंजौर स्थित एचएमटी ऑडिटोरियम में किया जाएगा।
विज्ञापन
सेक्टर-15 स्थित न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ड्रीम डांस अकादमी के डायरेक्टर मुकेश बादल ने बताया कि एकल नृत्य में तीन से सात साल, सात से 15 और 15 साल से ऊपर की श्रेणियां तय की गई हैं।
विज्ञापन
प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा युगल और समूह नृत्य में भी पहला पुरस्कार एक-एक लाख रुपये का होगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 12 जुलाई है।
विज्ञापन
कॉन्फ्रेंस में मुंबई से आए कोरियोग्राफर संजय यादव ने कहा कि कोरियोग्राफी आसान नहीं है। नई डांस ट्रिक्स रोजाना आ रही हैं। ऐसे में कोरियोग्राफर के लिए हर दिन नई चुनौती बन गया है।
मुकेश बादल ने बताया कि प्रतियोगिता 28 जुलाई से तीन अगस्त तक चलेगी।