फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dance fog in Chandigarh weather update alert for next day see photo gallery

धुंध के आगोश में सिटी ब्यूटीफुल: कई दिनों बाद छाई घनी धुंध, रात का पार लुढ़का, सोमवार को भी अलर्ट, Photos

Sun, 02 Feb 2025 04:32 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 02 Feb 2025 04:32 PM IST
सार

सिटी ब्यूटीफुल में कई दिनों बाद धुंध पड़ी। रविवार को पूरा शहर धुंध के आगोश में था। सुबह छाई धुंध की वजह से लोगों को परेशानी भी हुई। सुखना लेक पर सुबह की सैर करने पहुंचे लोगों को धुंध की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देखिये ये तस्वीरें

विज्ञापन
Dance fog in Chandigarh weather update alert for next day see photo gallery
चंडीगढ़ में सुबह छाई घनी धुंध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में कई दिनों बाद रविवार को धुंध छाई। पूरा शहर धुंध के आगोश में था।
विज्ञापन




रविवार को सुबह की शुरुआत घनी धुंध के साथ हुई। चंडीगढ़ के अलावा मोहाली और पंचकूला में भी धुंध पड़ी थी। मोहाली के नयागांव में सुबह की सैर करने निकले लोगों को धुंध बीच सैर के लिए जाना पड़ा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चंडीगढ़ की लाइफ लाइन सुखना लेक पर भी बड़ी संख्या में लोग सुबह की सैर के लिए पहुंचे थे। हालांकि घनी धुंध के बीच भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। रविवार सुबह नौ बजे तक पूरा शहर धुंध की चादर में लिपटा हुआ था। 



रविवार की छुट्टी होने के चलते सड़कों पर वाहनों का दवाब कम रहा। हालांकि जो भी वाहन चालक सड़कों से गुजर रहे थे उन्हें वाहनों की लाइट्स जलाकर जाना पड़ा।



इसके बाद सुबह लगभग नौ बजे धुंध का असर कम होने लगा। साढ़े नौ बजे तक हल्की धूप भी निकल आई और दिनभर अच्छी धूप खिली रही। सुबह छाई धुंध की वजह से लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए परेशानी हुई है।

 

चंडीगढ़ की सुखना लेक पर रविवार को कैंसर अवेयरनेस के लिए वॉकथन का आयोजन किया गया। वॉकथन लेक से चंडीगढ़ क्लब तक की गई। वॉकथन में बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने भाग लिया। रविवार सुबह शहर में घनी धुंध के बीच भी लोगों को जोश कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में शहर के लोग वॉकथन में शामिल हुए। 



रविवार को रात का तापमान 11.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम था। वहीं रविवार के मुकाबले 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 



मौसम विभाग ने रविवार रात और सोमवार सुबह के लिए भी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह भी धुंध लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed