फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dance festival Punjab Kala Bhavan

नृत्य से बताई राधा कृष्ण की मीठी छेड़छाड़

Sun, 17 Nov 2013 05:54 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Nov 2013 05:54 PM IST
विज्ञापन
dance festival Punjab Kala Bhavan

दिल्ली की स्वाति वांगनू तिवारी और बंगलूरू की स्मिथा श्रीनिवासन ने कथक की अपनी अनूठी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।

विज्ञापन


पंजाब कला भवन, सेक्टर-16 में चल रहे कथक फेस्टिवल में उन्होंने प्रस्तुति दी। प्राचीन कला केंद्र की ओर से करवाए जा रहे इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वाति ने भजन ‘प्रगटे बृज नंदलाल’ से की और तीन ताल में नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने मग रोको न रे सांवरिया ठुमरी में राधा कृष्ण की मीठी छेड़छाड़ को बड़े ही सुंदर रूप में प्रस्तुति किया।

स्वाति ने कार्यक्रम का समापन सवाल-जवाब से किया जिसमें उन्होंने घुंघरू और तबले की जुगलबंदी को बड़े रोचक अंदाज में पेश किया।

कार्यक्रम के दूसरे भाग में बंगलूरूकी स्मिथा श्रीनिवासन ने अपने नृत्य से लखनऊ घराने की झलक पेश की। उन्होंने कार्यक्रम का आगाज शंकर भगवान की स्तुति से किया।
विज्ञापन


उन्होंने तांडव स्त्रोत जटालवी गला चले पर शिव महिला को नृत्य द्वारा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में स्मिथा ने राग पूरीया धनाश्री में तराना पेश करके दर्शकों का मन मोह लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed