फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dalbir said death sentence against Kulbhushan Jadhav not carried out

कुलभूषण जाधव को मौत की सजा, सरबजीत की बहन ने जताई कड़ी आपत्ति

Tue, 11 Apr 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Apr 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
dalbir said death sentence against Kulbhushan Jadhav not carried out
कुलभूषण की सजा पर सरबजीत की बहन का विरोध
पाकिस्तान में भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को अचानक मौत की सजा सुना दी गई। जिसके बाद अब पाकिस्तान के इस कदम का विरोध हो रहा है। कथित जासूस सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने कुलभूषण जाधव रिहाई के लिए भारत सरकार से ठोस कदम उठाने की बात कही है।  दलबीर कौर ने कहा है कि सरकार को जल्द कदम उठाना चाहिए ताकि सरबजीत की तरफ कुलभूषण को फांसी दे दी जाये।
विज्ञापन


दलबीर कौर ने कहा है कि कुलभूषण भारतीय नागरिक है इसलिए उसे फांसी की सजा दी गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में जल्द दखल देने की मांग की है। सरबजीत की बहन दलबीर जासूसी के आरोप में भारत और पाकिस्तान की जेलों में बंद लोगों की रिहाई के लिए, 2005 से ही काम कर रही हैं। सरबजीत को भी भारतीय जासूस बताकर पाकिस्तान ने गिरफ्तार किया था और हिरासत में ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पाकिस्तान में ही कुलभूषण जाधव पर पाकिस्तान में जासूसी करने का आरोप था। कुलभूषण जाधव को पिछले वर्ष 3 मार्च को बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया गया था।
 

ये है कुलभूषण का सच

dalbir said death sentence against Kulbhushan Jadhav not carried out
कुलभूषण जाधव को मौत की सजा
कुलभूषण जाधव के खिलाफ आतंकवाद और विध्‍वंस का आरोप लगाया गया था. प्रांतीय बलूचिस्तान सरकार द्वारा दर्ज प्राथमिकी में उन पर ये आरोप लगाए गए थे. जाधव को ईरान से पहुंचने के बाद बलूचिस्तान में कथित तौर पर गिरफ्तार किया गया था। उन पर जासूसी के आरोप लगे थे. हालांकि भारत सरकार ने इन आरोपों को काफी पहले ही खारिज कर दिया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि गिरफ्तार व्यक्ति के बयान से साफ संकेत मिलता है कि यह सिखा -पढ़ा कर तैयार कराया गया वीडियो है और हमें उसकी सलामती की चिंता है। दरअसल, पाकिस्तानी सरकार के अधिकारियों ने कुलभूषण जाधव का छह मिनट का बयान जारी किया था, जिसे जियो चैनल पर चलाया गया था।

बयान में वह कहता दिख रहा है कि वह भारत की शीर्ष खुफिया एजेंसी रॉ के लिए काम कर रहा है और अब भी भारतीय नौसेना का हिस्सा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद भारत ने स्पष्ट कर दिया था कि कुलभूषण भारतीय है, नौसेना से सेवानिवृत्त हो चुके है। रिटायरमेंट के समय से ही उसका 'सरकार से कोई संपर्क नहीं रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed