{"_id":"66cfd0a6053719f4ad02a8c9","slug":"cyss-made-prince-chaudhary-its-presidential-candidate-chandigarh-news-c-16-pkl1049-502667-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सीवाईएसएस ने प्रिंस चौधरी को बनाया अध्यक्ष पद का उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सीवाईएसएस ने प्रिंस चौधरी को बनाया अध्यक्ष पद का उम्मीदवार
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई सीवाईएसएस ने पीयू छात्र परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रिंस चौधरी को मैदान में उतारा है। बुधवार को सीवाईएसएस प्रभारी मनजिंदर सिंह लालपुरा ने उनके नाम की घोषणा की।
इस दौरान आप नेता परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि 2022 में सीवाईएसएस ने पहली बार पीयू छात्र परिषद चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। हमने दो नए छात्रावास स्वीकृत कराए। उसके निर्माण के लिए पंजाब सरकार ने ग्रांट भी जारी कराई। वहीं, प्रत्याशी प्रिंस चौधरी ने कहा कि सीवाईएसएस का मुख्य एजेंडा छात्र कल्याण है। जल्द ही वें अपना घोषणापत्र जारी करेंगे ताकि अधिक छात्र विश्वविद्यालय के मुद्दों से अवगत हो सकें। मौके पर सीवाईएसएस के जॉनी, मनजोत पड्डा, इंदरजीत मान, सुक्खी, मनकीरत, तरुण, वीरजोत, तुम्बी, दिव्यांश ठाकुर, महक गिल, निज्जर, गुरजोत और जशन कंबोज सहित अन्य छात्र नेता मौजूद रहे।