{"_id":"5de507d68ebc3e54b4104bb6","slug":"cylinder-burst-in-a-house-eight-year-old-girl-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में सिलेंडर फटने से टूटी रसोई की दीवार, 8 साल की बच्ची झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में सिलेंडर फटने से टूटी रसोई की दीवार, 8 साल की बच्ची झुलसी
Mon, 02 Dec 2019 06:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 02 Dec 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर फटने के बाद घर में बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
जालंधर की टांडा रोड स्थित एक मकान में सिलेंडर फटने से एक 8 साल की बच्ची झुलस गई। सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ और लाखों का सामान जल गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि रसोई घर की दीवार तक टूट गई। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
इस बारे में घर के मालिक लक्की पुत्र सुभाष चंदर ने कहा कि उनका फाइबर शीट का कारोबार है। वह सोमवार को सुबह अपने दुकान में थे तभी पड़ोसी का फोन आया कि घर में धमाका हुआ है। वह तुरंत घर पहुंचे तो देखा कि घर में आग लगी थी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने कहा कि धमाके में घायल बच्ची कोमल को उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन