फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cylinder blast at home, home accessories burn

सिलेंडर फटने से लगी आग, घर का सामान जला

Sat, 30 Jan 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Cylinder blast at home, home accessories burn

चंडीगढ़ में शुक्रवार शाम को सेक्टर 37 के मकान नंबर 3415 की दूसरी मंजिल पर सिलेंडर बदलते समय गैस लीक होने से भयंकर आग लग गई और सिलेंडर फट गया। आग में कोई जानी नुकसान की खबर नही है, पर घर का सामान जल कर राख हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


फायर कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार शाम को करीब 7 बजे मकान की दूसरी मंजिल पर सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई। फायर विभाग का कहना है कि जब सिलेंडर बदलने लगे तो उसमें से गैस लीक होने लगी। जिससे बाद खतरे को भांपते हुए परिवार के सभी लोग घर से बाहर आ गए और नीचे की मंजिल पर मौजूद लोगों को भी घरों से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


लोगों के मकान खाली करने के कुछ ही देर बाद सिलेंडर में जोर से ब्लास्ट हुआ और घर में आग फैल गई। आग की वजह से घर में रखा इनवर्टर, फ्रिज, टीवी और अन्य घरेलू सामान जल कर राख हो गया। मौकेपर दो फायर टेंडर पहुंचे और घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से आग नीचे की मंजिलों पर नही फैल पाई और समय से आग पर काबू पा लिया गया। जिस समय घर में सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ घर पर छह लोग मौजूद थे। लेकिन हादसे में किसी को कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed