फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cyclist couple injured in bike collision

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दंपती जख्मी

Sat, 26 Jun 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Cyclist couple injured in bike collision
चंडीगढ़। सेक्टर-50 स्थित सरकारी स्कूल के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने सेक्टर-49 निवासी घायल रविंदर सिंह व उनकी पत्नी को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने सेक्टर-52 के रहने वाले परमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रविंदर सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-49/सी स्थित मकान नंबर 2747/3 में रहता है। बीते 17 जून को वह और उसकी पत्नी साइकिल से किसी काम से जा रहे थे। सेक्टर-50 स्थित सरकारी स्कूल के पास पहुंची तो एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बीच सड़क पर गिरकर घायल हो गए। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, पुलिस ने पकड़े गए आरोपी बाइक चालक परमजीत सिंह को बाद में जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed