{"_id":"66493e5ed2c75f4f1d0e5884","slug":"cycle-theft-gang-bustedthree-accused-arrested-six-cycles-along-with-one-e-rickshaw-also-recovered-chandigarh-news-c-16-pkl1049-423974-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: साइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़...तीन आरोपी गिरफ्तार, छह साइकिलों सहित एक ई-रिक्शा भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: साइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़...तीन आरोपी गिरफ्तार, छह साइकिलों सहित एक ई-रिक्शा भी बरामद
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में पिछले कुछ दिनों से घरों के बाहर से साइकिलें चोरी होने के मामलों को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में सेक्टर-19 पुलिस ने साइकिल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को जांच टीम ने कोर्ट में पेश किया जहां से उनका एक दिन का रिमांड लिया गया और उनसे पूछताछ कर चोरी की गई छह साइकिलें व एक ई-रिक्शा बरामद कर ली है। जानकारी के मुताबिक बीती 13 और 15 कई को सेक्टर-19 पुलिस थाने में पुलिस द्वारा शिकायतों के आधार पर दोपहिया रेंजर साइकिलें चोरी करने का मामला दर्ज किया गया था। जांच टीम ने एसएचओ जुलदान सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए जांच के दौरान आरोपी विवेक निवासी बहलाना चंडीगढ़ और अब्दुल आशिफ निवास नंबरदार कांप्लेक्स रायपुरखुर्द चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों आरोपियों को जांच टीम ने कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया। इन दोनों से रिमांड के दौरान चोरी की गई साइकिल और ई-रिक्शा जिसमें चोरी की साइकिल लोड की गई थी, बरामद की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी विवेक ने खुलासा किया कि उसने अपने सारी सिमरन के साथ एक और साइकिल चोरी की थी। बताया कि 119 रायपुरखुर्द से 11 मई को शाम करीब 5.00 बजे कॉमर्स बंसल इंस्टीट्यूट सेक्टर-20डी के सामने से भी साइकिल चोरी की थी। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई साइकिलें बरामद करने के अलावा तीसरे आरोपी सिमरन निवासी एच. नं. 119 रायपुरखुर्द को भी चोरी की एक साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।