फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Custom seized gold worth Rs 15 lakh 74 thousand from passenger coming from Dubai at amritsar Airport

Amritsar: दुबई से आए यात्री से 15.74 लाख का सोना बरामद, चेहरे के बदलते भावों ने कस्टम को किया अलर्ट

Fri, 01 Sep 2023 11:22 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 01 Sep 2023 11:22 AM IST
सार

इस यात्री की व्यक्तिगत जांच की गई। तब उसके अंडर गारमेंट्स के भीतर एक कैप्सूल बरामद किया गया जिसका कुल भार 385 ग्राम था। जांच में उसमें से 265 ग्राम सोना पाया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 15 लाख 74 हजार और 630 रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
Custom seized gold worth Rs 15 lakh 74 thousand from passenger coming from Dubai at amritsar Airport
यात्री से पकड़ा गया सोना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम कमिश्नरेट के एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों ने दुबई से आए एक यात्री से 15 लाख 74 हजार रुपये कीमत का सोना पकड़ा है। कस्टम अधिकारियों ने उक्त सोने को कब्जे में लेने के बाद आरोपी यात्री के खिलाफ कस्टम एक्ट 1962 की धारा 110 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इतना गुस्सा: बेटे को मारने से रोकने पर सास को बाल पकड़ घसीटा, बचाने आए ससुर की लातें मार-मारकर ली जान
विज्ञापन


कस्टम के एआईयू के प्रवक्ता मुताबिक स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी56 गुरुवार को श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची। इस फ्लाइट के जरिए भारत आए यात्रियों के सामान की चेकिंग शुरू हुई। इस दौरान एक यात्री के चेहरे पर लगातार आ रहे बदलावों को देखते हुए अधिकारियों ने उसे उसके सामान के साथ अन्य यात्रियों से अलग कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसके सामान की स्कैनिंग की गई तो अधिकारियों को कुछ नहीं मिला। फिर इस यात्री की व्यक्तिगत जांच की गई। तब उसके अंडर गारमेंट्स के भीतर एक कैप्सूल बरामद किया गया जिसका कुल भार 385 ग्राम था। जांच में उसमें से 265 ग्राम सोना पाया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 15 लाख 74 हजार और 630 रुपये आंकी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed