फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Curfew will continue without delay in dera area

डेरा क्षेत्र में बिना ढील जारी रहेगा कर्फ्यू, सेना रहेगी 24 घंटे तैनात

Sun, 03 Sep 2017 12:00 AM IST
चंडीगढ़, सिरसा
चंडीगढ़, सिरसा Updated Sun, 03 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Curfew will continue without delay in dera area
panchula

एक ओर  जहां शहर में कर्फ्यू खत्म होने के बाद जीवन सामान्य पटरी पर दौड़ने लगा है वहां डेरा क्षेत्र में कर्फ्यू में दी जा रही ढील भी खत्म करके शाह सतनाम सिंह चौक से नेजियाखेड़ा टी-प्वाइंट तक, कंगनपुर रोड व नेजियाखेड़ा टी-प्वाइंट से बाजेकां रेलवे क्रॉसिंग तक कर्फ्यू यथावत जारी रहेगा।

विज्ञापन


पढे़ं:जेल से लापता होने के बाद पहली बार दिखी हनीप्रीत, अब जल्द होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन


उधर सेना के जवानों ने मुस्तैदी से कमान संभाली हुई है। प्रशासन फूंक फूं क कर कदम रख रहा है। शहर में कर्फ्यू खत्म होने के बाद जीवन सामान्य पटरी पर दौड़ने लगा है। शनिवार से रोडवेज बस सेवा खोल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के लिए बसे रवाना हुई पर रेल सेवा अभी तक बाधित है जिसके चलने की अभी कोई संभावना नहीं है। उधर, जिलाधीश प्रभजोत सिंह ने श्रानवार को सांय चार बजे से रात्रि आठ बजे (चार घंटे) तक शाह सतनाम सिंह चौक से नेजियाखेड़ा टी प्वाइंट तक, कंगनपुर रोड व नेजियाखेड़ा टी प्वाइंट से बाजेकां रेलवे क्रॉसिंग तक कर्फ्यू में ढील का आदेश जारी किया था, ताकि आमजन अपनी आवश्यक वस्तुएं खरीद सकें।


कुछ देर बाद जिलाधीश की ओर से फिर आदेश जारी  करते हुए ढील देने का आदेश रद्द करते हुए कहा गया कि शाह सतनाम सिंह चौक से नेजियाखेड़ा टी प्वाइंट तक, कंगनपुर रोड व नेजियाखेड़ा टी प्वाइंट से बाजेकां रेलवे क्रॉसिंग तक कर्फ्यू यथावत जारी रहेगा।

उधर, डेरा क्षेत्र में सेना ने कमान संभाली हुई है। डेरा में संख्या बहुत कम रह गई है और जो है वे सेवादार और ड्यूटी वाले हैं। सुरक्षा को लेकर डेरा के गेट बंद रखे जा रहे हैं। सेवादारों के पास रोजाना बदले जा रहे हैं। डेरा की ओर आने वाले हर रास्ते पर पहले सेना का फिर पुलिस का नाका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed