फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cultarl

‘पैनोरोमा ऑफ संस्कृत प्रोज एंड काव्याज’ किताब का विमोचन

Sat, 28 Dec 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
cultarl
प्रेस क्लब में ‘पैनोरोमा ऑफ संस्कृत प्रोज एंड काव्याज’ किताब का विमोचन किया गया। इस किताब को दिवंगत डॉ. एमसी शर्मा ने लिखा था। डॉ. शर्मा का 13 नवंबर 2019 को निधन हो गया था। इस किताब में संस्कृत के लिट्रेचर का जिक्र है। किताब का विमोचन सेक्टर-11 के रिटायर्ड प्रिंसिपल डॉ. श्याम सुंदर ने किया। इस मौके पर संस्कृत के प्रोफेसर डॉ. शशिकांत राय, डॉ. लखबीर सिंह, राजेश वी देवगन और दिवंगत डॉ. एमसी शर्मा की पत्नी पुष्पा शर्मा मौजूद थीं।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. शर्मा की बेटी शैलजा ने बताया कि उनके पिता ने इस किताब को पूरा लिख लिया था और किताब की प्रिंटिंग होने लगी थी। अचानक 13 नवंबर को उनके पिता का निधन हो गया। उन्होंने इस किताब का विमोचन 25 दिसंबर को प्लान किया था। ऐसे में सभी सदस्यों ने तय किया था कि इसका विमोचन तय समय पर ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस किताब में भारत का प्राचीनतम इतिहास है। इसके माध्यम से उनके पिता बताना चाहते थे कि वास्तव में संस्कृत में संस्कृति की जो झलक है वह बेहतरीन है। इसको उन्होंने अंग्रेजी में लिखा जिसकी वजह थी कि यह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। उनकी पत्नी पुष्पा शर्मा ने बताया कि इस किताब में काफी कुछ रिसर्च है। इसकी वजह है कि पिता खुद एक संस्कृत के अध्यापक थे और उनका विषय रिसर्च था। इसमें पांच हजार साल पुराना इतिहास भी जानने को मिलेगा और उस समय के प्रसिद्ध कवियों के बारे में भी जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि वास्तव में स्कॉलर के लिए भी यह किताब एक खास किताब साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed