फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CU students shine by winning seven gold

Chandigarh News: सीयू के छात्रों ने सात स्वर्ण जीतकर चमकाया नाम

Sun, 04 Jun 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
CU students shine by winning seven gold
मोहाली। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पिछले 10 दिन से चल रही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का समापन हो गया। इसमें सीयू के छात्रों ने सात स्वर्ण पदक, पांच रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल 16 पदक जीते। इस दौरान खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग (महिला) में सीयू के खिलाड़ियों ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

इस वर्ष खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में देश भर के 205 शीर्ष विश्वविद्यालयों से 27 श्रेणियों में लगभग 4,000 एथलीटों ने 21 विभिन्न खेलों में भाग लिया। खिलाड़ियों ने 913 पदक (276 स्वर्ण, 276 रजत और 361 कांस्य) के लिए प्रतिस्पर्धा की। 205 विश्वविद्यालयों में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय 11वें स्थान पर रहा। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का यह तीसरा संस्करण था और पहले दो संस्करणों के दौरान रोइंग को शामिल नहीं किया गया था। इस साल इसे भी शामिल किया गया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने रोइंग प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक भी जीते हैं। इसके अलावा कुश्ती, चक्का फेंक, तलवारबाजी और भारोत्तोलन (पुरुष) में सीयू के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की ओर से मलक सिंह (रोइंग), हरविंदर सिंह चीमा (रोइंग), विजय मलिक (कुश्ती-पुरुष), प्रिंस (एथलेटिक्स), आकाश कुमार (फेंसिंग) और अश्विनी ने (भारोत्तोलन) में स्वर्ण पदक जीते। एथलीटों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर प्रो. (डॉ.) आरएस बावा ने कहा कि खेल छात्र जीवन में एक अहम भूमिका निभाते हैं। खेलो इंडिया गेम्स 2023 में भाग लेना चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के लिए सम्मान की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन






फोटो कैप्शन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में ''वेटलिफ्टिंग ओवरऑल ट्रॉफी'' प्राप्त करती सीयू की महिला टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed