फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ctu_unions_chandigarh_union election

सीटीयू यूनियन के चुनाव में ‘शेर’ की गूंज

Wed, 04 Dec 2013 12:49 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 Dec 2013 12:49 AM IST
विज्ञापन
ctu_unions_chandigarh_union election

सीटीयू यूनियन के चुनाव परिणाम में शेर की दहाड़ गूंजती रही। पैनल नंबर एक ने चुनाव में जीत हासिल की।

विज्ञापन


पैनल का चुनाव चिह्न शेर था। पैनल यह जीत 19 वोटों से हासिल की। चुनाव परिणाम आते ही सीटीयू की वर्कशाप में जीत का जश्न मनने लगा।

यूनियन ने मिठाई बांटी और ढोल नगाड़ों पर खूब थिरके। आतिशबाजी भी की। हालांकि, परिणाम आने के बाद पैनल नंबर दो ने आपत्ति भी जताई।

उनका कहना था कि अवैध वोट के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। इस बारे में चुनाव अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने भी नहीं बताया कि ऐसा क्यों किया गया?

इस दौरान एक दो लोगों ने नारेबाजी कर आपत्ति जताई। चीफ इलेक्शन कमिश्नर कृष्णलाल मलिक ने बताया कि चुनाव में कुल 1799 वोट डाले गए। इनमें कुल 182 वोट अवैध पाए गए।
विज्ञापन


1606 वोट को वैध बताया गया। इसमें पैनल नंबर एक को 736 वोट मिले जबकि पैनल दो को 717 व पैनल नंबर तीन को 153 वोट मिले।

पैनल एक में शामिल सदस्य मोहर सिंह को प्रेसिडेंट चुना गया। चरणजीत सिंह ढींढसा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, जसवंत सिंह जनरल सेक्रेटरी और संतोख सिंह को कैशियर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैनल नंबर दो में भूपेंद्र सिंह प्रधान पद, सतिंदर सिंह सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, रणजीत सिंह हंस जनरल सेक्रेटरी, जतिंदर पाल सिंह कैशियर के लिए चुनाव में उम्मीदवार थे।

इनका चुनाव चिह्न रेल इंजन था। पैनल नंबर तीन में विजय कुमार सैनी प्रेसिडेंट, शमशेर सिंह सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, कलाम सिंह जनरल सेक्रेटरी व देशराज कैशियर पद पर उम्मीदवार थे।


इनका चुनाव चिह्न उगता सूरज था। जीते गए पैनल ने कहा कि वे कर्मचारियों के हितों की डिमांड जोर-शोर से उठाते रहेंगे। वे अपनी जिम्मेदारियों को बखूभी निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed