{"_id":"5ef8c2ce8ebc3e431428ac54","slug":"ctu-increases-buses-on-tricity-route-chandigarh-news-pkl379598741","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राइसिटी रूट पर सीटीयू ने बढ़ाईं बसें, अब नाडा साहिब तक भी जा रहीं, लॉन्ग रूट की अभी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राइसिटी रूट पर सीटीयू ने बढ़ाईं बसें, अब नाडा साहिब तक भी जा रहीं, लॉन्ग रूट की अभी नहीं
Mon, 29 Jun 2020 12:35 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:35 PM IST
सार
- शुरुआत में सिर्फ चंडीगढ़ में बसें चलाईं
- अब नाडा साहिब तक जा रहीं सीटीयू बसें
विज्ञापन
सीटीयू बस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीटीयू ने ट्राइसिटी रूट पर चलने वाली बसों की संख्या बढ़ा दी है। अब ट्राइसिटी के 35 मार्गों पर कुल 132 बसें चल रही हैं। हालांकि लॉन्ग रूट पर सीटीयू की बस सर्विस को 30 जून तक बंद रखा गया है। पहले यह सर्विस शुरू की गई थी लेकिन दो दिन बसें चलाने के बाद इसे बंद कर दिया गया। लॉन्ग रूट की फिर से बसें चलाने का फैसला 30 जून के बाद लिया जाएगा। सीटीयू ने शुरुआत में सिर्फ चंडीगढ़ में बसें चलाईं थीं।
पंजाब से इजाजत मिलने के बाद बसें जीरकपुर तक चलाई गईं, लेकिन अब डेराबस्सी व पंचकूला के एरिया में भी बसें जा रहीं हैं। चंडीगढ़ प्रशासन के डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट उमा शंकर गुप्ता ने बताया कि शहर में सीटीयू बसों के कुछ रूट बढ़ाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले जहां आधी रूट पर ही बसें चल रहीं थीं, अब इनकी संख्या काफी अधिक हो गई है। साथ ही बसों की संख्या भी बढ़ा दी गईं हैं और आने वाले समय में भी हालातों को देखते हुए इस संबंध में उचित फैसला लिए जाएंगे।
इससे पहले 140 बसें शुरू कर दी थीं, लेकिन पंजाब में वीकेंड लॉकडाउन के चलते इनकी संख्या 132 कर दी गईं हैं। बसें सुबह 7 से शाम 7 बजे तक चल रही हैं और शाम साढ़े 7 बजे तक बसें डिपो में वापस पहुंच जाती हैं।
विज्ञापन
समय बढ़ाया, अब नाडा साहिब तक जा रहीं सीटीयू बसें
पहले जीरकपुर तक के लिए बस थी, वहीं अब डेराबस्सी के लिए 34, 216 व 212 नंबर बस सर्विस को भी बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा खरड़ और लांडरा के लिए भी बसें बढ़ा दी गईं हैं। वहीं पहले पंचकूला रूट्स पर बसें नहीं चल रहीं थीं, जबकि अब नाडा साहिब के लिए भी रूट है।
गौरतलब है कि पिछले माह प्रशासन की मंजूरी के बाद सीटीयू ने चंडीगढ़ के 16 मार्गों पर 47 बसों के माध्यम से अपनी सेवाएं शुरू कर दी थीं और बसों में यात्रा करने के लिए सिर्फ एक ही दाम 20 रुपये का रखा गया था। बसों को चलाने के लिए समय सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे भी तय किया था, जिसे अब सुबह और शाम के लिए एक-एक घंटा बढ़ा दिया गया है।