फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CTU buses not following protocol of social distancing

कोरोनाः सीटीयू बसों में उड़ रहीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, बसों फुल भरकर दौड़ा रहे कंडक्टर

Wed, 30 Sep 2020 01:38 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 30 Sep 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
CTU buses not following protocol of social distancing
सीटीयू बस में भरी सवारियां - फोटो : अमर उजाला
अनलॉक प्रक्रिया के बाद पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए बसों में 50 फीसदी सीटें खाली रखने के निर्देश दिए गए थे। ट्राइसिटी में चलने वाली सीटीयू की बसों में कुछ दिन तक तो इसका पालन हुआ, लेकिन उसके बाद बसों में पूरी सीटें भरने के बाद भी कंडक्टर यात्री चढ़ा लेते हैं, जो खड़े होकर सफर कर रहे हैं। वहीं, कोरोना वायरस से बचने के लिए दो लोगों के बीच 6 फुट की दूरी रखने के निर्देश हैं।
विज्ञापन


हालांकि, सीटीयू की हर बस में मास्क जरूरी केस्टिकर लगे हैं। सभी कंडक्टर यात्रियों से मास्क लगाने को बोलते हैं, यह अच्छी चीज है। बसों में चेहरे पर मास्क, रुमाल या दुपट्टे के बिना प्रवेश भी नहीं है, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो होना ही चाहिए।
विज्ञापन


पीजीआई तक चलाई जाए बस
लोगों को असुविधा न हो, इसलिए सीटीयू जीरकपुर से पीजीआई के लिए बसें चलाए क्योंकि इस रूट पर आने जाने वालों की संख्या ज्यादा है।

डिस्प्ले पर चल रहा एसी-नॉन एसी बसों का रेट
हमेशा अपडेट रहने वाली सीटीयू के कई रूट की बसों में एसी-नॉन एसी बसों का रेट डिस्प्ले हो रहा है। इससे यात्री कंन्फ्यूज हो रहे हैं क्योंकि अब बसों के डेली पास नहीं बन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी कंडक्टरों को सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के सख्त निर्देश दिए गए हैं। जगह-जगह कैमरे लगे हैं और टिकट चेकर की ओर से औचक निरीक्षण भी किया जाता है। यदि कोई उल्लंघन करता पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाती है। अगर नियमों की अवहेलना की जा रही है तो ड्राइवर और कंडक्टर पर कार्रवाई की जाएगी।
- यशजीत, जीएम सीटीयू बस सेवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed