फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CTU bus trampled patient in front of PGI, death

Chandigarh News: पीजीआई के सामने सीटीयू बस ने मरीज को रौंदा, मौत

Mon, 28 Aug 2023 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
CTU bus trampled patient in front of PGI, death
चंडीगढ़। पीजीआई के सामने रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सीटीयू की इलेक्ट्रिक बस ने एक मरीज को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दोराहा (लुधियाना) के कृष्णा स्ट्रीट निवासी 46 वर्षीय बलराज सिंह के रूप में हुई। मौके पर पहुंची सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपी चालक अरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया हालांकि बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बलराज का पीजीआई से इलाज चला रहा था। रविवार को वह पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ से सड़क पार कर पैदल ही पीजीआई की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान पीजीआई बस स्टॉप के पास सीटीयू की इलेक्टि्रक बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस कुछ दूर तक बलराज को घसीटते हुए ले गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और घायल को जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीटीयू की बस खुड्डा अलीशेर से सेक्टर-43 बस स्टैंड तक जा रही थी। आरोपी चालक अरविंदर सिंह डिपो नंबर तीन में कार्यरत है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने देर शाम उसका मेडिकल करवाया। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा-279, 337 और 304ए के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


हिमाचल नंबर की बस की टक्कर से युवती घायल
एक अन्य हादसे में मलोया की एक युवती को हिमाचल नंबर की बस ने टक्कर मार दी। सेक्टर- 39 थाना पुलिस ने मामले में डड्डूमाजरा कॉलोनी के डिंपल कुमार की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही और उतावलेपन से ड्राइविंग करते हुए किसी को चोट पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक चंडीगढ़ नंबर की एक्टिवा पर सवार युवती को सेक्टर 39/40 लाइट प्वाइंट पर बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया। आरोपी बस चालक की पहचान हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के जय प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार ने ऑटो चालक
को मारी टक्कर
एक और सड़क हादसे में अस्थायी नंबर प्लेट वाली एक कार ने हरियाणा नंबर के एक ऑटो को टक्कर मार दी। मामले में आईटी पार्क थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही और उतावलेपन से ड्राइविंग करते हुए किसी को चोट पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले में शिकायतकर्ता मनसा देवी कांप्लेक्स, सेक्टर-5, पंचकूला के अभिषेक कुमार हैं। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि ऑटो उनके पिता शंकर भगत चला रहे थे। शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट पर बीते 26 अगस्त को यह हादसा हुआ। शिकायतकर्ता के पिता को हादसे में आई चोटों को लेकर सेक्टर 32 जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। वहीं कार चालक की पहचान पंचकूला के 35 वर्षीय शांशान के रूप में हुई है। थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद बाद में जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed