फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CTU Bus Service affected due to farmers Bharat Bandh

चंडीगढ़ में भी दिखा बंद का असर : शहर में ही घूमती रहीं सीटीयू की बसें, मोहाली व पंचकूला के यात्री हुए परेशान

Fri, 26 Mar 2021 10:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
CTU Bus Service affected due to farmers Bharat Bandh
भारत बंद की वजह से प्रभावित रही बस सेवा। - फोटो : अमर उजाला

किसान संगठनों की ओर से देशभर में बंद के आह्वान की वजह से सीटीयू की बसें प्रभावित रहीं। बसें चंडीगढ़ में ही घूमती रहीं और पंचकूला व मोहाली जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। बंद का असर सुबह छह बजे से दिखना शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा। 

विज्ञापन


ट्राइसिटी के अधिकतम रूट पर सीटीयू की तरफ से ही बसें चलाई जाती हैं। डिपो नंबर-एक से लंबी दूरी की सभी बसें प्रभावित रहीं, जबकि लोकल सीटीयू बसें चंडीगढ़ की सीमाएं तक ही चल पाईं। डिपो नंबर-2 से 212, 213, 34 नंबर बस चलती है लेकिन ये एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट तक ही जा रही थीं। जिस कारण जीरकपुर और डेराबस्सी व अन्य रूट पर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और घंटों का इंतजार भी करना पड़ा।
विज्ञापन

 
सीटीयू के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह छह बजे से ही रोड जाम होनी शुरू हो गई थी, जिस कारण उनकी बसें अपने निर्धारित रूट पर आगे नहीं जा पाईं। इसकी वजह से यात्रियों को रास्ते में ही उतरना पड़ा। यात्रियों को काफी प्रतीक्षा करने के बाद आगे अपने गंतव्य के लिए ऑटो व अन्य विकल्प का सहारा लेना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिपो नंबर-3 से 25, 40 और 76 नंबर बस चलती है। ज्यादातर बसें न्यू चंडीगढ़ के निर्धारित रूट पर नहीं चल पाईं और सारंगपुर बैरियर से ही वापस आ गईं, जबकि मोहाली के लिए वाईपीएस चौक तक ही बसें चल पाईं। इसी तरह डिपो नंबर-4 से 216, 242 नंबर आदि बसें चलती हैं और इनके रूट भी प्रभावित रहे। 


पंचकूला के सभी रूट पर आने-जाने के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी, क्योंकि यहां के लिए बसें मनीमाजरा और मनसा देवी से आगे नहीं गईं। बसों के रूट प्रभावित होने के कारण कुराली और अंबाला जाने वाले लोगों को भी परेशानी हुई और यात्री बसों के निर्धारित रूट पर चलने के लिए प्रतीक्षा करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed