फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CTU bus hit bike 18 year old youth dies in Chandigarh

CTU बस युवक के लिए बनी काल: दोस्त के साथ जैकेट खरीदने जा रहा था युवक, बस ने बाइक को मारी टक्कर, मौत

Thu, 16 Jan 2025 10:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 16 Jan 2025 10:12 PM IST
सार

चंडीगढ़ में सीटीयू बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के साथ जैकेट खरीदने मार्केट जा रहा था। 

विज्ञापन
CTU bus hit bike 18 year old youth dies in Chandigarh
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की बस की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसा सेक्टर-27/28 की लाइट डिवाइडिंग रोड पर हुआ है। यहां सीटीयू की बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद बस समेत चालक मौके से भाग गया। मृतक की पहचान खुड्डा अलीशेर निवासी 18 साल के जसकरण सिंह के रूप में हुई है। हालांकि हादसे के बाद घायल जसकरण सिंह को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बची सकी। 

विज्ञापन


जसकरण सिंह बाइक चला रहा था और बाइक पर पीछे उसका दोस्त बैठा था। बाइक पर पीछे बैठा युवक गुरमिंदर सिंह सही सलामत है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने बस के नंबर के आधार पर आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जसकरण सिंह और गुरमिंदर सिंह बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे स्पलेंडर बाइक पर सेक्टर-19 की मार्केट में जैकेट लेने जा रहे थे। जसकरण बाइक चला रहा था। जब सेक्टर 27/28 डिवाइडिंग रोड पर पहुंचे तो पीछे से सीटीयू बस चालक उनको टक्कर मारकर भाग गया। इस हादसे में जसकरण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसको जीएमसीएच सेक्टर-32 में पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान जसकरण की मौत हो गई। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थी, जबकि उसने पगड़ी पहनी हुई थी। पुलिस ने गुरमिंदर की शिकायत पर आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed