फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ctu bus fair may be low in summer

गर्मियों में सीटीयू की एसी बसों का सफर सस्ता

Thu, 09 Apr 2015 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Apr 2015 03:27 PM IST
विज्ञापन
ctu bus fair may be low in summer

सदिर्यों में बेशक लोगों को ब्लोअर का किराया अदा करने के बाद भी गर्म हवा नसीब न हुई हो। लेकिन गर्मियों में लोगों का सफर सीटीयू में सुहाना होगा। वो भी कम किराया अदा करने के बाद।

विज्ञापन


सीटीयू एसी बसों के किराये और बस पास खर्च में कटौती करने जा रहा है। ट्रांसपोर्ट विभाग इसका प्रपोजल भेज चुका है। प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी के आदेश होते ही इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


सीटीयू ने पिछले साल सितंबर में 40 प्रतिशत तक किराये में बढ़ोतरी की थी। लेकिन तभी से सवाल उठ रहे थे। सर्दियों में ब्लोअर नहीं चलने पर भी सवारियों और ड्राइवर-कंडक्टरों में रोजाना बहस होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ट्रांसपोर्ट विभाग ने 30 प्रतिशत तक किराया कम करने का प्रस्ताव भेजा। हालांकि नॉन एसी बसों के किराये में कोई बदलाव नहीं होगा। नोटिफिकेशन के बाद 3 किलोमीटर तक सफर का 10 रुपये चुकाना होगा।

अभी 15 रुपये देने होते हैं। डेली एसी बस पास भी 50 की बजाए 40 रुपये में बन जाएगा। जबकि मासिक एसी बस पास एक हजार के बजाय 720 रुपये में बनेगा।

एसी बसों के किराये और बस पास खर्च में कटौती का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पास होते ही किराया कम कर दिया जाएगा।
एसपी परमार, जीएम, सीटीयू।

एसी बसों में किराया
अभी............................................नया
15 (3 किलोमीटर तक)................10
20 (10 किलोमीटर तक)..............15
25 (10 किलोमीटर से अधिक)......20

बस पास

पास.............................अभी............नया
डेली एसी......................50............40
मंथली नॉन एसी..............500............470
मंथली एसी....................1000    ............720

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed