फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ctu bus, ctu cus chandigarh, chandigarh ctu bus, ctu, bus conductor, chandigarh

सीटीयू की बसों में सफर करने वाले यात्री जरूर पढ़ें ये खबर

Mon, 04 Apr 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
ctu bus, ctu cus chandigarh, chandigarh ctu bus, ctu, bus conductor, chandigarh
बस - फोटो : Demo
शहर के यात्रियों को सीटीयू की ओर से भले ही सात मिनट में बस की सुविधा दिए जाने के दावे किए जा रहे हों। लेकिन स्टाफ की कमी के कारण यात्रियों को हर रूट पर 30 मिनट के बाद ही बस मिलती है।
विज्ञापन


सीटीयू की ओर से ड्राइवर और कंडक्टरों की भर्ती अभी तक पूरी नहीं की जा सकी है। इसमें 200 ड्राइवरों और 90 कंडक्टरों की भर्ती पूरी नहीं की जा सकी है। वहीं 70 से अधिक नई बसें भी इंडस्ट्रियल एरिया डिपो नंबर एक में खड़ी हैं। वहीं स्टाफ की भर्ती का प्रोसेस जून तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सीटीयू की ओर से 127 ड्राइवरों की भर्ती मार्च में पूरी की जानी थी। लेकिन अभी तक ड्राइविंग टेस्ट भी पूरे नहीं किए जा सके हैं। ऐसे हालात में नई बसें डिपो में ही खड़ी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कंडक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में जून तक का समय लग जाएगा। इसके लिए 25 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। वहीं सीटीयू की ओर से 73 से ज्यादा ड्राइवर कांट्रैक्ट पर रखे जाने हैं। लेकिन अभी तक यह प्रक्रिया भी अधर में है। सीटीयू की ओर से बसों के 74 रूट बनाए गए हैं।


 कोट
 सीटीयू की ओर से ड्राइवरों और कंडक्टरों की भर्ती पूरी की जा रही है। इसे जून तक पूरा कर लिया जाएगा। यात्रियों कोे जून से सात मिनट में बसें मिलेगी।  
-अमित तलवार, सीटीयू, निदेशक।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed