फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CSIO developed a disinfection system for air conditioning and ventilation ducts

दावा: अब कोरोना में नहीं बंद होंगे मॉल, थिएटर व सभागार, सीएसआईओ ने विकसित किया खास उपकरण

Sun, 23 May 2021 10:44 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 23 May 2021 10:44 AM IST
सार

केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन ने यूवी-सी नाम का एक खास उपकरण विकसित किया है। यह उपकरण कमरों में कोविड-19 को खत्म करने का काम करेगा। हवा में तैरने वाले वायरस को उपकरण नष्ट करने में सक्षम है। ऐसे में अगर इस उपकरण का एसी में लगाकर इस्तेमाल किया गया तो थिएटर, मॉल और सभागार को अब कोरोना काल में भी बंद करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 

विज्ञापन
CSIO developed a disinfection system for air conditioning and ventilation ducts
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मॉल हो या थिएटर या फिर बड़ा सभागार, अगर इन जगहों पर एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित हो तो दूसरों पर भी संक्रमण का पूरा खतरा रहता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (सीएसआईओ) ने एक अल्ट्रावायलेट ट्यूब को तैयार किया है, जो वायरस को नष्ट कर देगी या फिर उसे निष्क्रिय कर देगी। इस उपकरण का नाम यूवी-सी रखा गया है। 

विज्ञापन


सीएसआईओ ने इस तकनीक को 28 कंपनियों को हस्तांतरित कर दिया है। अब यह कंपनियां इस उपकरण का निर्माण करेंगी। जैसे ही कंपनियां इस उपकरण को बाजार में ले आएंगी मॉल, थिएटर, कक्षा-कक्ष और बड़े सभागारों में स्थिति पहले जैसी हो जाएगी और इन संस्थानों को कोविड के कारण बंद करने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन


मॉल या थिएटर में इस तरह फैलता है कोरोना वायरस
थिएटर या मॉल में चलने वाले एसी उसी हॉल में मौजूद हवा को खींचती है। अगर उस हॉल में कोई संक्रमित व्यक्ति बैठा है और खांसता या छींकता है तो वायरस हवा में आ जाता है, जिसको एसी अपनी ओर खींच लेता है और उसी हवा को ठंडा करके छोड़ता है। ऐसे में हवा में मौजूद वायरस से अन्य लोग भी कोरोना की चपेट में आ जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने थिएटर, मॉल, क्लास रूम, बड़े सभागारों को बंद कर दिया है। इससे एक तो आर्थिक नुकसान हो रहा है और दूसरा लोगों की जरूरतें पूरी नहीं हो रही हैं। यानी जीवन सामान्य नहीं हो पा रहा है।

एसी में फिट हो जाएगी ट्यूब, 99 फीसदी वायरस को नष्ट करेगी
सीएसआईओ के पीआरओ नवनीत औलख ने बताया कि सीएसआईआर, इमटेक, सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी ने मिलकर पिछले साल यह पता लगाया था कि एक कमरे में संक्रमित व्यक्तियों के बाहर निकलने के दो घंटे के बाद भी हवा में और कुछ मीटर से भी अधिक दूरी तक वायरस रहता है।

इन अध्ययनों के आधार पर सीएसआईओ ने आगे शोध किया और यूवी-सी नामक उपकरण बनाया जो एक अल्ट्रावायलेट ट्यूब की तरह है। यह ट्यूब वर्तमान में जितने एसी लगे हैं, उनमें फिट किया जा सकेगा और नए आने वाले एसी में भी इसे कंपनियां लगा सकती हैं। यह ट्यूब 99 फीसदी वायरस को नष्ट करने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed