फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cryptocurrency: Mastermind extended visa, SIT will have to wait

क्रिप्टोकरेंसी : मास्टरमाइंड ने बढ़ाया वीजा, एसआईटी को करना पड़ेगा इंतजार

Sat, 20 Jul 2024 06:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Cryptocurrency: Mastermind extended visa, SIT will have to wait
शिमला। क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले का मास्टरमाइंड सुभाष दुबई में वीजा अवधि बढ़ाने में सफल हो गया है। 2,500 करोड़ रुपये की ठगी मामले का यह मुख्य आरोपी है। पुलिस एसआईटी की तमाम कोशिशों के बावजूद भी वीजा रद्द नहीं हो पाया है। एसआईटी को जानकारी है कि इससे पहले दिसंबर में भी इसने अपना वीजा अवधि बढ़ाई थी। पुलिस यह जानकारी जुटाने में जुटी है कि कितने महीने का वीजा बढ़ा है। एसआईटी ने दावा किया है कि मुख्य आरोपी को स्वदेश लाया जाएगा। लेकिन, इसके लिए महीनों और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


उधर, हाल ही में क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में कोलकाता में पकड़ा गया आरोपी मिलन गर्ग भी दुबई में छिपा था। इसका वीजा जैसे ही खत्म हुआ। यह दुबई से कोलकाता पहुंचा। वहां एसआईटी ने इसे दबोच लिया। वह मुख्य आरोपी सुभाष का आईटी से संबंधित पूरा कामकाज देखता था। यह आरोपी भी कई लोगों को करोड़ों का चूना लगा चुका है। सुभाष पर अकेले करीब 500 करोड़ रुपये डकारने का आरोप है। इस घोटाले में अब तक 25 आरोपियों की करीब 40 करोड़ की चल-अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इनमें आरोपी सुभाष, हेमराज, अभिषेक और सुखदेव और अन्य एजेंट शामिल हैं।
विज्ञापन


ऐसे बुना ठगी का जाल

बता दें कि इन चारों पर आरोप है कि इन्होंने हिमाचल के लोगों को ठगने का जाल बुना। निवेशकों को जोड़ने वाले एजेंटों को कमीशन दी जाती थी। एसआईटी की मानें तो ठगी का खेल वर्ष 2018 से चल रहा था। शुरुआत में आरोपियों ने कई लोगों को निवेश के 11 महीने के बाद डबल पैसे भी दिए। इसके बाद में जब लोगों को तीन साल बाद पैसे नहीं मिले तो पीड़ित पुलिस में शिकायतें करने लगे। एसआईटी के मुताबिक मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां होनी हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है। गिरफ्तारी के डर से कई आरोपी भूमिगत हो गए हैं, जबकि कई एजेंटों ने गिरफ्तारी के डर से लोगों को पैसा लौटाना भी शुरू कर दिया है। आरोपियों ने हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा के लोगों को भी ठगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed