फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   crows rescued conducting rescue operation fire staff rescued crows trapped tree

60 फीट ऊपर पेड़ पर फंसे कौवे को फायर कर्मचारियों ने बचाया ... 45 मिनट रेस्क्यू अभियान चलाकर बचाया गया कौवा

Sat, 22 Aug 2020 10:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
crows rescued conducting rescue operation fire staff rescued crows trapped tree
मनीमाजरा। मॉडर्न कम्प्लेक्स के अंडरपास से मार्केट की तरफ आने वाली सड़क किनारे लगे एक पुराने बबूल के पेड़ पर फंसे कौवे को फायर विभाग की टीम ने 45 मिनट तक रेस्क्यू अभियान चलाकर बचाया। घटना शनिवार शाम 6 बजे की है जब इस बबूल के पेड़ पर 60 फिट ऊपर एक कौवा पतंग की डोर में उलझ कर बुरी तरह फंस गया था।
विज्ञापन

इसकी जानकारी किसी राहगीर ने पुलिस और फायर विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद फायर विभाग की टीम फायर ऑफिसर हरभूपिंदर कुमार के साथ मौके पर पहुंची। फायर टेंडर के ड्राइवर अर्जुन सिंह और फायरमैन अमरिंदर सिंह ने पेड़ पर सीढ़ी लगाकर कौवे को बचाने का अभियान शुरू किया। करीब 45 मिनट तक यह रेस्क्यू अभियान चलता रहा। इसके बाद कौवे को पतंग की डोर से छुटाया गया। उसे नीचे लाकर पानी पिलाया गया। कौवे की हालत सामान्य होने पर उसे दोबारा आसमान में उड़ने के लिए छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed