फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crowds of people gathered on the last day of Iconic Week

आइकॉनिक वीक के अंतिम दिन उमड़ी लोगों की भीड़

Mon, 14 Mar 2022 02:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
Crowds of people gathered on the last day of Iconic Week
चंडीगढ़। आइकॉनिक वीक के आखिरी दिन रविवार को पंजाबी गायक कमल हीर के गीतों पर लोगजमकर झूमे। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन विभाग की ओर से संगीत संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल मौजूद रहे। मेगा वीक के अंतिम दिन की शुरुआत साइकिल रैली से हुई। खेल विभाग ने शहर के अंदर 75 किलोमीटर साइकिल राइड का आयोजन किया गया। आयोजन के अंतिम दिन सतिंदर सरताज का कार्यक्रम रद्द होने के बाद प्रशंसकों में थोड़ी मायूसी हुई, लेकिन कमल हीर ने प्रशंसकों को नाराज नहीं होने दिया। एक से बढ़कर पंजाबी गीत पेशकर लोगों को जमकर नचाया।
विज्ञापन

सुबह कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही साइकिल चालकों ने दिन बना दिया। खेल निदेशक तेजदीप सिंह सैनी ने साइकिल चालकों को आजादी का अमृत महोत्सव का स्मृति चिह्न दिया। इसके बाद कॉलेज ऑफ योग एजुकेशन एंड हेल्थ की ओर से सुबह सेक्टर-17 प्लाजा में सामूहिक योग प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की ओर से मैजिक शो और देशभक्ति विषय पर आधारित एक लघु नाटक का मंचन किया गया। मनोरंजन पार्क और जॉय राइड का बच्चों ने भी लुत्फ उठाया। वहीं फूड कोर्ट में स्वादिष्ट भोजन का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। 6 मार्च से शुरू हुए कार्यक्रमों का श्रृंखला रविवार को खत्म हो गई। इस बीच लेजर वैली के पास भारतीय सेना की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सेक्टर-10 स्थित म्यूजियम व आर्ट गैलरी में फोटो एग्जीबिशन, बच्चों के लिए हॉप ऑन-हॉप ऑफ बस की सवारी का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed