फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crops Procurement starts in Haryana from April 1

सीएम की बैठक में फैसला : फसल खरीद केंद्र बढ़ेंगे, सीधा किसानों के खातों में होगा भुगतान, एक अप्रैल से खरीद शुरू

Fri, 19 Mar 2021 10:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Mar 2021 10:53 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री ने एक अप्रैल से शुरू हो रही फसल खरीद के मद्देनजर बैठक की
  • मेरी फसल-मेरी ब्योरा पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा

विज्ञापन
Crops Procurement starts in Haryana from April 1
मनोहर लाल ने की समीक्षा बैठक। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

हरियाणा सरकार कोविड-19 मामलों में अचानक वृद्धि के मद्देनजर इस बार भी फसल खरीद केंद्र बढ़ाएगी। पहली अप्रैल 2021 से शुरू हो रहे खरीद सीजन को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में अधिकारियों के साथ बैठक की। किसानों व आढ़तियों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए खरीद केंद्र बढ़ाने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसलों और खाली पड़ी कृषि योग्य भूमि का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष खरीद प्रक्रिया के दौरान सरकार ने किसानों के खातों में सीधे शत-प्रतिशत ऑनलाइन भुगतान करने का निर्णय लिया है। पिछले साल 50 प्रतिशत से अधिक भुगतान सीधे किसानों के खातों में किया था और शेष भुगतान आढ़तियों के माध्यम से किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बारे में आढ़तियों से बातचीत कर लें।
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रशासनिक सचिवों, जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, नगर निगम आयुक्तों, मुख्य और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों, भारतीय चिकित्सक संघ के राज्य और जिला एसोसिएशन के साथ कोविड-19 स्थिति, टीकाकरण, खरीद व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अंबाला से बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल कटाई का मौसम नजदीक है, इसलिए खरीद केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडियों में ये व्यवस्था भी करनी होगी

  • खरीद कार्यों में लगे लोगों के स्वास्थ्य जोखिम को कम करने के लिए पहले की तरह पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था
  • प्रत्येक खरीद केंद्र पर कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन
  • मजदूरों की उपलब्धता, धर्मकांटा, बारदाना और सिलाई मशीन
  • परिवहन की व्यापक व्यवस्था। ट्रांसपोर्टर के 48 घंटों के भीतर फसल उठान करने में विफल रहने पर अन्य वैकल्पिक परिवहन प्रबंध
  • आढ़तियों और किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed