फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crisis on committee formed for land auction in Manimajra

Chandigarh News: मनीमाजरा में जमीन नीलामी पर गठित समिति पर संकट

Mon, 06 Oct 2025 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Crisis on committee formed for land auction in Manimajra
विपक्ष के इस्तीफे से टल सकती बैठक
विज्ञापन


मेयर हरप्रीत कौर बबला ने कहा - सोमवार को इस संदर्भ में फैसला लिया जाएगा
आप और कांग्रेस के 4 पार्षद इस्तीफो दे चुके हैं


माई सिटी रिपोर्टर

चंडीगढ़। मनीमाजरा जमीन नीलामी बनी विशेष समिति पर अब संकट गहरा गया है। समिति से विपक्ष के चार पार्षदों के इस्तीफे के बाद 8 अक्टूबर को प्रस्तावित बैठक फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है। मेयर हरप्रीत कौर बबला का कहना है कि इस पर सोमवार को निर्णय लिया जाएगा।

समिति में कुल छह पार्षद शामिल किए गए थे। इसमें तीनों प्रमुख दलों के दो-दो पार्षदों का प्रतिनिधित्व रखा गया लेकिन लेकिन आप और कांग्रेस को मिलाकर अब चार पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है जिससे समिति में केवल सत्ता पक्ष के सदस्य ही बचे हैं। ऐसे में अगर भाजपा पार्षदों के साथ समिति काम करेगी तो निष्पक्षता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठ सकता है। सूत्रों के अनुसार मेयर सोमवार को निगम अधिकारियों और पार्टी पार्षदों के साथ बैठक कर रणनीति तय करेंगी।
विज्ञापन


जोनिंग प्लान के लिए प्राइवेट कंसलटेंट

नगर निगम मनीमाजरा के जोनिंग प्लान को तैयार करने के लिए प्राइवेट कंसलटेंट हायर करने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार निगम के आर्किटेक्चर विभाग में तैनात महिला आर्किटेक्ट पिछले छह महीनों से मेडिकल लीव पर हैं। ऐसे में किसी अनुभवी प्राइवेट कंसलटेंट को अस्थायी रूप से जोड़ा जा सकता है ताकि योजना पर तेजी से काम आगे बढ़ाया जा सके। निगम को उम्मीद है कि इस जमीन को बेचने से कम से कम 796 करोड़ रुपये की न्यूनतम आय होनी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed