फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth stabbed to death in Chandigarh crime news

चंडीगढ़ में युवक का मर्डर: हमलावरों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपियों का निशाना था कोई और, गई ऋषि की जान

Wed, 29 Oct 2025 10:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 29 Oct 2025 10:35 PM IST
सार

चंडीगढ़ में युवक के मर्डर की वारदात हुई है। हमलावरों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Youth stabbed to death in Chandigarh crime news
मृतक युवक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ में युवक की हत्या हुई है। हत्या की वारदात रामदरबार फेज 2 में मंगलवार रात को हुई। कुछ युवकों ने एक लड़के पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान ऋषि के तौर पर हुई है जो, रामदरबार में ही रहता था। पुलिस ने ऋषि की हत्या के कुछ ही घंटों के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी दीपू और कल्लू हैं। मंगलवार शाम ऋषि अपने दोस्त विनय और अंकित के साथ रामदरबार फेज-2 के पार्क में वॉलीबॉल खेल रहा था। खेल खत्म होने के बाद तीनों पार्क के पास बातचीत कर रहे थे कि तभी वशू, सोनू उर्फ करेला, गुरी, गौतम, कल्लू, दीपू, ननू, सौरव उर्फ बच्ची और उनके कुछ साथी वहां पहुंच गए। उन्होंने ऋषि को घेर लिया और वंश माड़ी वाला नामक युवक के बारे में पूछताछ करने लगे। जब ऋषि ने अनजान होने की बात कही तो दीपू और कल्लू ने गाली-गलौच करते हुए ऋषि पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में ऋषि गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्तों ने उसे तुरंत सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


आरोपियों का निशाना था दूसरा युवक
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों का असली निशाना वंश माड़ी वाला था, जिससे उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी। वंश हाल ही में जेल से बाहर आया था। सोमवार को ही पुलिस ने उसे एक अन्य झगड़े के मामले में दोबारा गिरफ्तार किया था। आरोपियों को इसकी जानकारी नहीं थी। आरोपी बदला लेने की नीयत से वंश की तलाश में निकले थे। मौके पर वंश न मिलने पर उन्होंने ऋषि को उसका साथी समझकर हमला कर दिया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed