{"_id":"65ea07fc9906ea973d0832a1","slug":"youth-shot-dead-in-tarn-taran-of-punjab-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tarn Taran News: छेड़छाड़ करने से रोकने पर युवक की गोली मारकर हत्या, तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Tarn Taran News: छेड़छाड़ करने से रोकने पर युवक की गोली मारकर हत्या, तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 08 Mar 2024 12:04 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:04 AM IST
सार
पंजाब के तरनतारन में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन युवकों का मृतक के साथ कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के तरनतारन के गांव पंडोरी गोला में पुरानी दुश्मनी के चलते कुछ युवकों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को शव गृह में रखवाया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक की गांव के कुछ युवकों ने हत्या की है।
विज्ञापन
पिछले दिनों छेड़छाड़ करने से रोकने पर इन युवकों का गुरसेवक सिंह से झगड़ा हो गया था। इसके कुछ दिन बाद राजीनामा कर लिया था लेकिन उसी रंजिश के चलते युवकों ने गुरसेवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी गोइंदवाल रविशेर सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिन तीन युवकों के पास राइफलें थीं, उन्होंने गुरसेवक सिंह की गोली मारकर हत्या की है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने रोहित, जगदीश कुमार उर्फ टाटा और सैम नाम के युवकों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन