फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth set on fire in police station in Kapurthala

कपूरथला: थाने में युवक को लगाई आग, 90 फीसदी तक झुलसा, पत्नी की शिकायत पर पार्षद समेत 11 पर केस

Thu, 14 Apr 2022 10:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Apr 2022 10:25 PM IST
सार

एसएसपी दियामा हरीश ओमप्रकाश ने कहा कि पीड़ित की पत्नी के बयान पर थाना सिटी में 11 लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी (देहात) के नेतृत्व में पुलिस दबिश दे रही है। पैसे लेकर मामला दबाने की भी जांच होगी। 

विज्ञापन
Youth set on fire in police station in Kapurthala
थाने में पड़ा कपड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भागकर थाने पहुंचे युवक के सरेआम आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना सिटी में पार्षद समेत 11 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। झुलसे युवक को तुरंत लोगों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। युवक 90 प्रतिशत के करीब झुलसा है। गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


वहीं इस मामले को लेकर युवक के परिजनों ने सिविल अस्पताल परिसर और उसके बाहर धरना देकर देर रात तक हंगामा किया। फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों में बसपा आंबेडकर का नेता भी शामिल है। झुलसे युवक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह घर का काम करती है। करीब तीन साल पहले रेणू निवासी नजदीक पुरानी जेल कपूरथला, मनजीत कौर निवासी मोहल्ला दीप नगर, सोमा निवासी नजदीक बाबा तेलू की कुटिया कपूरथला, मनप्रीत निवासी औजला फाटक, रमन निवासी नजदीक पुरानी जेल, कांग्रेस पार्षद नरिंदर मनसू निवासी शेखूपुर, जस्सा निवासी औजला फाटक, जतिंदर शेरा निवासी अंब गढ़ थाना करतारपुर जालंधर, सुक्खा निवासी मोहल्ला संतपुरा, बसपा आंबेडकर नेता मनोज नाहर निवासी मोहल्ला शहरियां और भट्टी प्रधान निवासी कपूरथला मिलकर उसके गैर-मर्दों से जिस्मानी संबंध बनवाते हैं और चोरी से वीडियो बनाकर उन पुरुषों को ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठते हैं। उसका आरोप है कि जब वह मना करती थी तो उसे परेशान करते थे। 
विज्ञापन


गुरुवार शाम करीब चार बजे उसका पति अपनी एक्टिवा पर सवार होकर मोहल्ला सुंदर नगर से आ रहा था कि उसके पीछे टाटा टियागो में सवार रणजीत कौर उर्फ रेणू, जतिंदर शेरा, सुक्खा और एक अज्ञात महिला ने उसके पति को घेरने की कोशिश की लेकिन पति एक्टिवा भगाकर थाना सिटी पहुंच गया। पति के शरीर पर पहले से तेल डाला हुआ था। मेरे सामने रणजीत कौर रेणू, जतिंदर शेरा व सुक्खा ने उसके पति को आग लगा दी और कार में सवार होकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने शोर मचाया और लोगों की मदद से पति की आग बुझाकर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। महिला ने बताया कि उसका अश्लील वीडियो थाना सिटी के पूर्व एसएचओ इंस्पेक्टर गौरव धीर ने भी देखी थी। 

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित युवक के परिजन, रिश्तेदार व पड़ोसी सिविल अस्पताल पहुंचे और रोड जाम कर दिया। सिविल अस्पताल पहुंचे डीएसपी सुरिंदर सिंह की गाड़ी के आगे युवक की पत्नी अपने बच्चे को लेकर लेट गई और उसकी सास व मां ने पुलिस प्रशासन पर कई संगीन आरोप लगाए। इसके बाद डीएसपी मौके से खिसक गए।
 
मामला बिगड़ता देख एसएसपी दियामा हरीश ओमप्रकाश ने एसपी (मुख्यालय) जसवीर सिंह, डीएसपी (देहात) अमृत सरूप डोगरा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को मनाने की कोशिश की। लेकिन युवक की सास इमरजेंसी के बाहर ही धरने पर बैठकर कार्रवाई पर अड़ी रही। काफी मिन्नत के बाद युवक को देर रात साढ़े नौ बजे अमृतसर ले जाया गया।

आप हलका इंचार्ज मंजू राणा भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचीं और पीड़ितों की बात सुनी। एसएमओ डॉ. संदीप धवन ने कहा कि युवक 90 प्रतिशत तक झुलसा है। उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है। एसएसपी दियामा हरीश ओमप्रकाश ने कहा कि पीड़ित की पत्नी के बयान पर थाना सिटी में 11 लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी (देहात) के नेतृत्व में पुलिस दबिश दे रही है। पैसे लेकर मामला दबाने की भी जांच होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed