{"_id":"6283ce87e1c3f42b0766d26d","slug":"youth-murdered-with-sharp-weapons-in-hoshiarpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर: अवैध संबंधों के शक में युवक की तेजधार हथियारों से हत्या, पुलिस ने छह के खिलाफ मामला किया दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होशियारपुर: अवैध संबंधों के शक में युवक की तेजधार हथियारों से हत्या, पुलिस ने छह के खिलाफ मामला किया दर्ज
Tue, 17 May 2022 10:07 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 17 May 2022 10:07 PM IST
सार
थाना दसूहा के प्रभारी ने बताया कि आरोपी को नामजद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
पत्नी से अवैध संबंधों के शक में पति ने छह साथियों के साथ मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। दसूहा पुलिस ने आरोपी युवक को नामजद कर छह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गांव नेकनामा निवासी हरदीप सिंह ने बताया कि उसका भाई कुलवीर सिंह किसी काम से गांव से बाहर गया था।
विज्ञापन
लौटते समय उसने गांव थियाड़ा के पास स्थित ठेके से शराब खरीदी। अहाते में काम करने वाले कुलविंदर सिंह उर्फ किंदू ने उसके भाई को रास्ते में रोक लिया और अपने छह साथियों के साथ तेजधार हथियारों से बुरी तरह घायल कर दिया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने मृत करार दे दिया।
विज्ञापन
हरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी कुलविंदर सिंह की पत्नी उसके भाई कुलवीर के घर केयर टेकर का काम करती थी। कुलविंदर को शक था कि उसकी पत्नी के कुलवीर से संबंध हैं। इसे लेकर कुछ दिन पहले भी उसने कुलवीर पर हमला किया था। इसकी शिकायत थाने में भी दी गई थी। हरदीप ने आशंका जताई कि इसी वजह से कुलवीर की हत्या की गई है। थाना दसूहा के प्रभारी ने बताया कि आरोपी को नामजद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन