{"_id":"645d44eb762ea1dab105cce6","slug":"youth-killed-in-firozpur-of-punjab-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: नौजवान की हत्या कर शव माइनर के पास फेंका, शरीर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: नौजवान की हत्या कर शव माइनर के पास फेंका, शरीर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 12 May 2023 01:20 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 May 2023 01:20 AM IST
सार
थाना ममदोट प्रभारी जजपाल सिंह ने कहा कि बूड़ सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
सोना की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में नौजवान की हत्या कर गांव मल्ला रहीमेके से गुजरने वाली माइनर के पास शव फेंक दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
मृतक सोना के पिता बूड़ सिंह ने बताया कि उसका बड़ा बेटा सोना रात आठ बजे घर से कहीं चला गया था और दोबारा घर नहीं लौटा। देर रात घर नहीं लौटने पर रिश्तेदारों व दोस्तों से संपर्क कर पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह गांव मल्ला रहीमेके से किसी व्यक्ति ने मोबाइल पर पीड़ित परिवार को बताया कि यहां से गुजरने वाली न्यू छांगा माइनर के पास सोना का शव पड़ा मिला है।
विज्ञापन
परिजन पुलिस के साथ वारदात स्थल पर पहुंचे। सोना के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे साबित होता है कि किसी ने उसके संग मारपीट कर उसकी हत्या कर दी है और शव माइनर में फेंक दिया।
विज्ञापन
थाना ममदोट प्रभारी जजपाल सिंह ने कहा कि बूड़ सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।