{"_id":"5a4bbf0e4f1c1bcd6d8b77f8","slug":"youth-killed-a-road-accident-near-sherpur-sadda-village-punjab-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की शादी के लिए पटाखे लेने गए भाई की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन की शादी के लिए पटाखे लेने गए भाई की हादसे में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
Updated Wed, 03 Jan 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ देर पहले जो संदीप सिंह बहन की शादी की खुशी में आतिशबाजी कर रहा था उसकी मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची सन्नाटा पसर गया। जो जैसे था वैसे ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा।
सुल्तानपुर लोधी के गांव शेरपुर सद्दा में जहां कुछ देर पहले रौनक थी वहां चीख पुकार मच गई। परिवार को समझ नहीं आ रहा था कि बेटी की डोली रुखस्त करें या बेटे की अर्थी उठाएं। पूरे परिवार ने दिल पर पत्थर रखकर मंगलवार को बेटी को विदा तो कर दिया लेकिन बेटा खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था।
गांव शेरपुर सद्दा की सरपंच कुलविंदर कौर ने बताया कि गांव के नंबरदार जोगिंदर सिंह की पोती और तिरलोक सिंह की बेटी हमनीत कौर की शादी समीपवर्ती गांव डल्ला के कनाडा निवासी एनआरआई बलविंदर सिंह खिंडा के बेटे अमोलदीप सिंह से होनी थी। घर में खुशियों का माहौल था।
विज्ञापन
नए साल पर लड़की के परिजन लड़के वालों के घर शगुन लेकर गए। रात करीब आठ बजे जागो निकालने के बाद परिवार और रिश्तेदार नाच गा रहे थे। बहन की शादी की खुशी में भाई संदीप सिंह (23) जागो के आगे पटाखे फोड़ रहा था।
सरपंच ने बताया कि पटाखे खत्म हो गए। संदीप बाइक से अपने दोस्त के साथ सुल्तानपुर लोधी पटाखे लेने चला गया। अभी वह डेढ़ किलोमीटर दूर ही पहुंचा था कि एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में संदीप की मौत हो गई। जैसे ही इस बात की खबर जोगिंदर सिंह के घर पहुंची घर में चीख पुकार मच गई।
परिवार के सदस्य तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। संदीप के शव को गांव रामपुर जागीर के शवगृह में रखवाया गया। मंगलवार को परिवार ने दिल पर पत्थर रखकर सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा बेबे नानकी में नम आंखों से विवाह की रस्में पूरी करके बेटी को विदा किया। सरपंच कुलविंदर कौर ने बताया कि बुधवार को गांव के श्मशान घाट में संदीप का अंतिम संस्कार किया जाएगा।