{"_id":"5cd322f8bdec22074b0a8899","slug":"youth-dead-body-found-at-field-in-khanna","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती भगाने पर किया गिरफ्तार, सुबह खेत में मिला शव, पूरी पुलिस चौकी पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती भगाने पर किया गिरफ्तार, सुबह खेत में मिला शव, पूरी पुलिस चौकी पर मामला दर्ज
Thu, 09 May 2019 01:13 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 09 May 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
युवती के साथ भागने पर गिरफ्तार गांव ईसड़ू के रहने वाले गुरविंदर सिंह (25) का शव बुधवार सुबह गांव के खेत में मिला। परिजनों ने पुलिस और युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के साथ खन्ना-मालेरकोटला रोड पर लगभग तीन घंटे जाम लगाए रखा।
विज्ञापन
इसके बाद मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर सदर थाने में पुलिस चौकी ईसड़ू के सभी मुलाजिमों, युवती और उसके परिजनों समेत 11 पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरविंदर गांव की ही एक युवती को एक हफ्ते पहले भगा ले गया था। पुलिस ने रविवार को दोनों को गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब कोट से पकड़ लिया।
विज्ञापन
युवती को परिवार के हवाले कर दिया गया और पुलिस गुरविंदर को ईसड़ू चौकी ले गई। बुधवार सुबह उसकी लाश गांव में ही खेतों में मिली। गुरप्रीत ने बताया कि उसके भाई गुरविंदर की शर्ट फटी हुई थी और चेहरे समेत शरीर पर चोटों के निशान थे।
उसने आरोप लगाया कि मंगलवार रात युवती के परिजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उसके भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव यहां फेंक दिया।
वहीं पुलिस मुलाजिमों से जब इस बारे में पूछा गया तो पहले उन्होंने कहा कि गुरविंदर को छोड़ दिया गया था। जब उनसे पूछा कि उसे लेने परिजनों को क्यों नहीं बुलाया गया तो दूसरा पुलिसकर्मी कहने लगा कि वह चौकी से भाग गया था।
खन्ना के एसपी डी जसबीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर चौकी इंचार्ज कर्मजीत सिंह, हवलदार जसवंत सिंह, कांस्टेबल हरभजन सिंह, होमगार्ड अवतार सिंह, युवती, उसके दादा समेत 11 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही गुरविंदर की मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा।