फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth Commits Suicide In Drug de addiction Center In Moga

Punjab News: मोगा में नशा छुड़ाओ केंद्र में युवक ने लगाई फांसी, मुक्तसर में पार्क के पास मिली लाश

Thu, 18 May 2023 01:15 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 May 2023 01:15 AM IST
सार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चार दिन पहले ही मृतक का भाई उससे मिलने आया था। मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसके साथ मारपीट की गई है। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं और सिर से खून बह रहा था। 

विज्ञापन
Youth Commits Suicide In Drug de addiction Center In Moga
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के मोगा जिले के जनेर में स्थित नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती एक युवक ने बाथरूम के अंदर फंदा लगाकर खुदखुशी कर ली। जानकारी के अनुसार मोगा के जनेर गांव में रेडक्रॉस नशा छुड़ाओ केंद्र चला रहा है। 29 अप्रैल को जगरांव निवासी प्रदीप कुमार को नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात बाथरूम में फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


मृतक के परिवार वालों ने नशा छुड़ाओ केंद्र के प्रबंधकों पर मारपीट का आरोप लगाया। बता दें कि इसी रात एक अन्य युवक ने नशा छुड़ाओ केंद्र से भागने की कोशिश में छलांग लगा दी। इसमें उसकी टांग टूट गई। उसे मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चार दिन पहले ही मृतक का भाई उससे मिलने आया था। मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसके साथ मारपीट की गई है। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं और सिर से खून बह रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, केंद्र से भागने की कोशिश करने वाले लखवीर सिंह ने बताया कि प्रदीप कुमार दो-तीन दिन से परेशान था। प्रदीप कहता था कि उसे यहां से भागना है। केंद्र वाले उनको डराते थे। घरवालों से बात भी नहीं करवाते थे। प्रदीप घर जाने की जिद करने लगा। उसने शाम को सरिया के जरिये ताला तोड़ा और ऊपर चला गया और भागने की कोशिश करने लगा। मैंने उसको समझाया। रात में केंद्र में उसके साथ मारपीट की गई और सुबह प्रदीप ने आत्महत्या कर ली और वह भी डर के चलते भागने की कोशिश करने लगा था और नीचे गिरने से पैर टूट गया।

वहीं, जब एसडीएम धर्मकोट से इस मामले में बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रदीप ने डिप्रेशन की वजह से आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि उसके साथ मारपीट हुई या कोई और कारण है। मोगा के डीसी मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाएंगे।

मुक्तसर: पार्क के पास मिला युवक का शव
मुक्तसर में कोटकपूरा रोड पर श्री गुरु गोबिंद सिंह पार्क के पास युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक की मौत का कारण नशे का सेवन करना है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान गोनियाना रोड निवासी सोनू कुमार के तौर पर हुई। बताया जा रहा है कि मृतक ने मंगलवार शाम को नशे के कैप्सूलों का बहुत ज्यादा सेवन कर लिया था। इसके बाद वह देर शाम तक पार्क के एंट्री प्वाइंट के पास ही लेटा रहा।

बाबा जीवन सिंह मिस्त्री मजदूर यूनियन के अध्यक्ष शमिंदर कुमार ने बताया कि मृतक पिछले तीन साल से लेबर के लिए बनी शेड में ही रहता था। वह अपने घर नहीं जाता था क्योंकि यहां पर वे नशा करने का आदी था। उसे कई बार नशा करने से रोका गया लेकिन नहीं माना। शमिंदर कुमार के अनुसार मजदूरों के लिए बने शेड में नशेड़ियों और नशा तस्करों ने कब्जा कर रखा है। वे पूरा दिन यहां बैठे रहते हैं। अगर वह उन्हें यहां से उठाने का प्रयास करते हैं तो तेजधार हथियार दिखाकर धमकाया जाता है। कई बार पुलिस प्रशासन व डीसी से अपील की जा चुकी है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed