फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth beaten to death in Jalandhar of Punjab

Jalandhar News: मां के सामने बेटे की पीट-पीटकर हत्या, बेसुध जमीन पर था पड़ा... बेरहम पीटते रहे

Mon, 23 Oct 2023 06:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Oct 2023 06:42 PM IST
सार

मृतक की पहचान गांव पत्ती बग्गा के रहने वाले जसदीप सिंह उर्फ जग्गी के रूप में हुई है। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Youth beaten to death in Jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जालंधर जिले के कस्बा बिलगा में मां के सामने उसके जवान बेटे की बेसबॉल बैट से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव पत्ती बग्गा के रहने वाले जसदीप सिंह उर्फ जग्गी के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्जकर एक आरोपी को काबू कर लिया है।

विज्ञापन


थाना बिलगा की पुलिस ने पत्ती भट्टी गांव के रहने वाले चंदन कुमार उर्फ चांदी, गांव पत्ती बग्गा के गुरप्रीत उर्फ गोपी, साजन घई, जसकरण सिंह उर्फ बब्बी डड्डू और साहिल उर्फ शैली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ने गिरफ्तार हत्यारोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन


महेंद्र कौर (68) ने बताया कि रविवार रात करीब 8:30 बजे उसे पता चला कि उनके बेटे जग्गी को कुछ युवक श्मशान घाट में पीट कर रहे हैं और वह चीख रहा है लेकिन कोई बचा नहीं रहा है। महेंद्र कौर मौके पर पहुंचीं तो पाया कि हमलावर उसके बेटे को बुरी तरह पीट रहे थे। जख्मी हालत में जग्गी जमीन पर पड़ा था और आरोपी उसे पीट रहे थे। उसने काफी देर तक छुड़वाने की कोशिश की। बाद में सभी हमलावर वहां से भाग निकले। जग्गी को नूरमहल अस्पताल लाया गया। मगर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मां महेंद्र कौर ने बताया कि वह घरेलू कामकाज करती है और उसके पांच बेटे हैं। तीन की शादी हो चुकी है। उनका सबसे छोटा बेटा जसदीप सिंह जग्गी अभी कुंवारा था और खेतीबाड़ी करता था। गुरुवार को उसके बेटे का गांव के कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसको जान से मारने की धमकी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed