फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young man killed in road accident

डिजायर सवार ने मारी युवक को टक्कर, मौत

Thu, 03 Dec 2015 12:31 AM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
young man killed in road accident

मनीमाजरा। मंगलवार को देर रात मनीमाजरा में सड़क पार कर रहे युवक को एक कार सवार टक्कर मारकर फरार हो गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे के वक्त युवक मनीमाजार में दुकान से छुट्टी कर वापस अपने घर लौट रहा था। मरने वाले युवक की पहचान मोरीगेट मोहल्ला निवासी नितेश सोलंकी (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने रात को मामला दर्ज कर बुधवार को कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कार चालक की पहचान मॉडर्न कांप्लेक्स के रहने वाले 60 वर्षीय के राज नागपाल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया राज नागपाल ने मंगलवार रात को 10 बजे ओल्ड रोपड़ रोड पर पहले एक एक्टिवा सवार रजत को टक्कर मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पैदल सड़क पार कर रहे नितेश उर्फ नितिन सोलंकी को टक्कर मारी। कार की टक्कर से एक्टिवा सवार रजत को भी चोटें आई हैं।

पुलिस ने बताया कि नितेश रात को करीब 10.30 बजे दुकान से घर लौट रहा था। तभी शिवालिक गार्डन के पास ओल्ड रोपड़ रोड पर पुलिस स्टेशन चौराहे की तरफ से आ रही डिजायर कार सवार ने उसे टक्कर मारी और फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार राजकुमार राजू ने बताया कि उन्होंने किसी राहगीर की कार को रोककर नितेश को मनीमाजरा अस्पताल को पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।


राजकुमार ने बताया कि कार की टक्कर इतनी तेज थी कि वह कई फुट की ऊंचा उछलकर जमीन पर गिरा था। गिरते ही उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।

जिस कारण उसकी अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियां द्वारा बताये नंबर और आसपास की दुकानों के पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बुधवार को कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।

मृतक के पिता राजेश ने बताया कि नितेश मनीमाजरा में समाधि गेट पर कपड़े की दुकान पर काम करता था। नितेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। जीएमएसएच-16 में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed