फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man committed suicide by jumping in front of train in Ludhiana

खौफनाक कदम: लुधियाना में युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, परिजनों ने अमृतसर पुलिस पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Mon, 14 Mar 2022 07:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Mar 2022 07:18 PM IST
सार

थाना जीआरपी के एसएचओ इंस्पेक्टर दिपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Young man committed suicide by jumping in front of train in Ludhiana
जतिंदर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर पुलिस की यातनाओं से परेशान शिमलापुरी निवासी जतिंदर सिंह (25) ने सोमवार सुबह धुरी लाइन पर ट्रेन के आगे कटकर जान दे दी। यह आरोप जतिंदर सिंह के परिजनों ने लगाया है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही थाना जीआरपी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि आत्महत्या से पहले जतिंदर सिंह ने अपने चाचा बोबी को फोन कर पुलिस की यातनाओं की जानकारी दी और अमृतसर के पुलिस मुलाजिमों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जतिंदर सिंह के भाई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई राजविंदर रात के समय क्रेन चलाने का काम करता था। उसके अमृतसर की किसी नाबालिग लड़की से संबंध थे। वह कुछ समय पहले उसे भगाकर ले गया। इसके बाद अमृतसर पुलिस लगातार उसके परिवार को तंग कर रही थी। 
विज्ञापन


जतिंदर सिंह और उसके पिता से लगातार उसके भाई राजविंदर के बारे में पूछताछ की जा रही थी लेकिन हर बार उन्हें यही कहा जाता था कि उन्हें राजविंदर के बारे में कुछ पता नहीं है। इंद्रजीत ने आरोप लगाया कि अमृतसर पुलिस ने पूछताछ के दौरान जतिंदर के साथ मारपीट की और करंट तक लगाया लेकिन उसे कुछ पता ही नहीं था कि राजविंदर कहां है। मगर पुलिस ने फिर भी उसे काफी टार्चर किया, जिससे तंग आकर सुबह उसने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रजीत सिंह ने बताया कि ट्रेन के आगे कूदने से पहले उसने अपने चाचा बोबी को फोन किया कि वह अब जिंदा नहीं रह सकता। जिसके बाद उसने चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। थाना जीआरपी के एसएचओ इंस्पेक्टर दिपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed