फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man commits suicide after being slapped by girlfriend mother in Punjab

पंजाब: प्रेमिका की मां ने पंचायत में मारा थप्पड़, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सका प्रेमी, उठाया खौफनाक कदम

Thu, 14 Sep 2023 07:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Sep 2023 07:42 PM IST
सार

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी नेहा और उसकी मां सुनीता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया था। जहां से न्यायिक हिरासत में लुधियाना की केंद्रीय जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Young man commits suicide after being slapped by girlfriend mother in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जगरांव के रहने वाले शादीशुदा प्रदीप सिंह को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी। प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया और उसकी मां ने पंचायत में प्रदीप को थप्पड़ मारा। प्रदीप यह बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सका और जहर निगल लिया। जगरांव के कल्याणी अस्पताल में इलाज के दौरान प्रदीप की मौत हो गई। थाना सिटी जगरांव की पुलिस ने प्रदीप सिंह की पत्नी रमनदीप कौर की शिकायत पर प्रेमिका अमरजीत कौर उर्फ नेहा और उसकी मां सुनीता निवासी सराभा नगर लुधियाना के खिलाफ धारा 306 में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रमनदीप कौर ने बताया कि करीब 8 साल पहले उनकी शादी हुई थी और तीन बच्चे भी हैं। पति प्रदीप सिंह नेहा के संपर्क में आ गया और उनका घर खराब होने लगा। उसने अपने पति को परिवार और बच्चों का वास्ता देकर नेहा से रिश्ता खत्म करने को मना लिया। प्रदीप ने नेहा का पीछा छोड़ उसका फोन नंबर भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद भी नेहा अन्य नंबर से प्रदीप को परेशान करने लगी। नेहा प्रदीप को मिलने को मजबूर करती और धमकी देती लेकिन प्रदीप ने नेहा को रिस्पॉन्स नहीं दिया। इसके बाद वह बौखला गई। 11 सितंबर को नेहा जबरन उनके घर आ गई और वहीं रहने की जिद पर अड़ गई। प्रदीप डर गया और किसी तरह मनाकर नेहा को उसके घर छोड़कर वापस आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

12 सितंबर को नेहा अपनी मां सुनीता को लेकर थाने में शिकायत करने जा रही थी। पंचायत ने किसी तरह उन्हें दोनों को समझाने की कोशिश की। तैश में आकर नेहा की मां ने पंचायत के सामने ही प्रदीप को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बावजूद प्रदीप शांत रहा और पंचायत ने सभी को घर भेज दिया। इसके बाद मेरे भाई सुखचैन सिंह ने नेहा और उसकी मां सुनीता को समझाना चाहा लेकिन नेहा की मां ने दोबारा मेरे भाई सुखचैन के सामने भी प्रदीप को थप्पड़ मारे। इस घटना के बाद प्रदीप मायूस हो गया और शर्म के मारे खुद को कमरे में बंद कर लिया। 

13 सितंबर को दोपहर 12 बजे प्रदीप ने घर में जहर निगल लिया। प्रदीप की हालत बिगड़ने पर वो तड़पने लगा। प्रदीप को वह जगरांव के कल्याणी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी नेहा और उसकी मां सुनीता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया था। जहां से न्यायिक हिरासत में लुधियाना की केंद्रीय जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed